UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. अब जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने न सिर्फ मुकर गया बल्कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने लगा.
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनकी वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति के तहत नौकरी मिली. फिलहाल वह विधवा हैं और अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र में रहती हैं.
‘IAS दामाद’ का सपना बना डरावना सच, बेटी की शादी में 45 लाख खर्च… फिर खुला ऐसा राज कि कांप उठा परिवार
जान से मारने की घमकी
शिकायत के अनुसार, उसी मोहल्ले में रहने वाले एक कांस्टेबल ने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा.
पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 मार्च को आरोपी उनके घर में घुस आया और तमंचा उनकी कनपटी पर रखकर दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर उनकी बहन मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया.
जेवर एयरपोर्ट को मिला ‘बूस्टर डोज’, यीडा के 11,811 करोड़ के बजट से बदलेगी पूरी तस्वीर!
पीड़िता ने क्या बताया?
पीड़िता का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने एसपी से प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं. शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है.


