Kanpur sex racket: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो देह व्यापार की आड़ में ग्राहकों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. बता दें कि पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आइए जानते हैं कैसा हुआ सैक्स रैकेट का पर्दाफाश….
कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर स्थित ‘होटल रिद्धि पैलेस’ का है. रावतपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम को होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार को वहां संयुक्त छापेमारी की गई. जांच के दौरान होटल के कमरों से कई हिडन कैमरे बरामद हुए हैं. आरोपी बेहद शातिराना ढंग से कमरों में चार्जर जैसे दिखने वाले जासूसी (स्पाई) कैमरे लगाते थे, जिससे ग्राहकों के निजी पलों को रिकॉर्ड कर लिया जाता था.
Passport Ranking 2026: पाकिस्तान फिर फिसला, दुनिया में 100वें नंबर पर पहुंचा; भारत की स्थिति बेहतर
मोबाइल से मिले 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन खंगालने पर 50 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं. गिरोह इन वीडियो के जरिए ग्राहकों को समाज में बदनाम करने की धमकी देता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था. डर के मारे कई पीड़ित लोक-लाज के भय से पुलिस के पास नहीं जा पा रहे थे.
औरैया और कानपुर के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को हिरासत में लिया है, उनमें शामिल हैं, प्रमोद गुप्ता (निवासी बेला थाना क्षेत्र, औरैया) अंबिका (निवासी बर्रा, कानपुर) प्रीति सिंह सहित तीन महिलाएं (निवासी रावतपुर स्टेशन क्षेत्र)
मजबूरी का फायदा उठाकर महिलाओं को दलदल में धकेला
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था. ब्लैकमेलिंग से होने वाली कमाई का एक हिस्सा इन महिलाओं को भी दिया जाता था. जानकारी के अनुसार, यह गिरोह इससे पहले कल्याणपुर इलाके में भी इसी तरह का रैकेट चला चुका है.
शक से बचने के लिए बनाई थी बड़ी पार्किंग
रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय के मुताबिक, होटल रिद्धि पैलेस में सुरक्षा और गोपनीयता का खास ध्यान रखा गया था. होटल के अंदर एक बड़ी पार्किंग बनाई गई थी, ताकि ग्राहक सीधे अपनी गाड़ियां अंदर खड़ी कर सकें और बाहर के लोगों या पड़ोसियों को किसी भी तरह का शक न हो. गिरोह अक्सर गर्मियों के दिनों में दोपहर के वक्त ग्राहकों को बुलाता था.
अब घरों में रखा सोना बनेगा देश की ताकत? PM मोदी की अपील के बाद Gold Industry ने दिया बड़ा सुझाव
पुलिस का बयान
होटल संचालक और पकड़े गए आरोपियों से सघन पूछताछ जारी है. उनके डिजिटल फुटप्रिंट्स और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है. अंदेशा है कि इस रैकेट के तार और भी गहरे हो सकते हैं और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
aa

