नई दिल्ली, 25 जून 2026. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा समर्थित DigiHaat App ने MyGov के सहयोग से “Kisan aur Karigar: Faces of Bharat” Photography Competition शुरू की है. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के किसानों, कारीगरों, बुनकरों, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों की प्रेरणादायक कहानियों को फोटोग्राफी के माध्यम से दुनिया के सामने लाना है.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी मौलिक तस्वीरें भेजकर ₹10,000 तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं. चयनित तस्वीरों को सरकारी प्रदर्शनियों, ODOP कार्यक्रमों और DigiHaat के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा.
Khusli: उत्तर प्रदेश के उन्नाव की पारंपरिक मिठाई, जिसका स्वाद वर्षों से लोगों की पहली पसंद
क्या है Kisan aur Karigar Photography Competition?
यह राष्ट्रीय स्तर की फोटोग्राफी प्रतियोगिता भारत के किसानों, शिल्पकारों और ग्रामीण उद्यमियों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है.
प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार भारत की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, कृषि और One District One Product (ODOP) जैसी पहलों को बढ़ावा देना चाहती है.
किन विषयों पर भेज सकते हैं फोटो?
प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों पर अपनी तस्वीरें भेज सकते हैं-
- किसान और कृषि
- कारीगर और हस्तशिल्प
- One District One Product (ODOP)
- पारंपरिक व्यवसाय
- ग्रामीण उद्यमिता
- महिला किसान और महिला कारीगर
- पारंपरिक कौशल को आगे बढ़ाते युवा
- स्थानीय बाजार और आजीविका
- सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कौशल
- स्वदेशी भारत की भावना
कौन कर सकता है भाग?
प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है.
प्रतिभागी अधिकतम तीन तस्वीरें भेज सकते हैं, लेकिन प्रत्येक फोटो पूरी तरह मौलिक और स्वयं द्वारा खींची गई होनी चाहिए.
फोटो भेजते समय किन बातों का रखें ध्यान?
सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार-
- फोटो स्वयं द्वारा खींची गई हो.
- AI-जनरेटेड या अत्यधिक एडिट की गई तस्वीर स्वीकार नहीं होगी.
- JPEG, JPG या PNG फॉर्मेट में फोटो अपलोड करें.
- तस्वीर का रिजॉल्यूशन कम से कम 3000 पिक्सल (लंबी साइड) होना चाहिए.
- फोटो पर किसी प्रकार का वॉटरमार्क, लोगो, तारीख या प्रचार सामग्री नहीं होनी चाहिए.
- यदि फोटो में कोई व्यक्ति स्पष्ट रूप से दिखाई देता है तो आवश्यक अनुमति लेना जरूरी है.
आवेदन की अंतिम तिथि
- प्रतियोगिता शुरू: 24 जून 2026
- अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2026 (रात 11:45 बजे)
इच्छुक प्रतिभागी MyGov पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं.
विजेताओं को क्या मिलेगा?
प्रतियोगिता के विजेताओं को निम्न पुरस्कार दिए जाएंगे-
- प्रथम पुरस्कार – ₹10,000
- द्वितीय पुरस्कार – ₹5,000
- तृतीय पुरस्कार – ₹3,000
- 5 सम्मानजनक उल्लेख (Honourable Mentions) – ₹1,000 प्रत्येक
इसके अलावा शीर्ष तीन विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर के सरकारी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा सकता है.
चयनित तस्वीरों को DigiHaat App, सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ODOP प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न जागरूकता अभियानों में प्रदर्शित किया जाएगा.
कैसे होगा चयन?
प्रतियोगिता की जूरी निम्न आधार पर तस्वीरों का मूल्यांकन करेगी-
- विषय की प्रासंगिकता – 25%
- कहानी और भावनात्मक प्रभाव – 25%
- रचनात्मकता – 20%
- तकनीकी गुणवत्ता – 15%
- भारतीय विरासत और स्वदेशी भावना का प्रदर्शन – 15%
यदि आपकी तस्वीर भारतीय संस्कृति, ग्रामीण जीवन और स्थानीय कारीगरों की असली पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, तो आपके चयन की संभावना बढ़ सकती है.
Source: MyGov एवं DigiHaat, Ministry of Commerce & Industry.


