Lucknow Green Corridor Sultanpur Road Connection: लखनऊ में अब सफर और भी आसान होने जा रहा है. शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के बीच एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है. पिपराघाट से शहीद पथ तक बन रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधे सुलतानपुर रोड से जुड़ने जा रहा है. करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से 1.8 किलोमीटर लंबी 4-लेन सड़क बनाई जाएगी, जो आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर तक जाएगी. इस नई कनेक्टिविटी से शहर के कई बड़े इलाकों का सफर बेहद आसान हो जाएगा.
आगरा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मिनटों में होगा सफर, मेट्रो को लेकर आई बड़ी अपडेट
इस बनाने में कितना हुआ खर्च?
इस परियोजना के तहत आर्मी लैंड से मरी माता मंदिर तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी 4-लेन सड़क बनाई जाएगी. इस सड़क के निर्माण पर लगभग 33 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह नया मार्ग ट्रैफिक को डायवर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और खासकर पीक आवर्स में जाम की समस्या को कम करेगा, जिससे दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे चरण के तहत बंधा, सड़क, फ्लाईओवर और ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे शहर की आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है.
10 लाख लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
इस नई सड़क के बनने से गोमती नगर विस्तार, पुलिस मुख्यालय, ओमैक्स सिटी और इमार टाउनशिप जैसे प्रमुख क्षेत्रों से अर्जुनगंज तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. यह परियोजना विशेष रूप से उन इलाकों के लिए फायदेमंद होगी जहां तेजी से आबादी बढ़ रही है और ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को रोजाना आने-जाने में सहूलियत मिलेगी.
अनुमान है कि इस पूरी परियोजना से करीब 10 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी और नए मार्गों के निर्माण से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि ईंधन की बचत और प्रदूषण में भी कमी आएगी. यह कदम शहरी जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ पर्यावरण के लिहाज से भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा.
क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत
एलडीए ने 4-लेन सड़क के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन टेंडर प्रक्रिया के जरिए कर लिया है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा किया जाए ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द जनता तक पहुंच सके. समयबद्ध कार्यान्वयन से विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता और दक्षता भी सुनिश्चित होगी.
EPFO Claim: 7-15 दिन में खाते में पैसा! जानिए UMANG से PF निकालने का तरीका
इसके साथ ही पक्का पुल से डालीगंज के बीच करीब 1.5 किलोमीटर लंबे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जिसे 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके चालू होने पर खदरा, सीतापुर रोड, चौक और हुसैनाबाद जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी.


