Meerut Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जहरीली शराब से हुई तीन मौतों का मामला अब खौफनाक तिहरे हत्याकांड में बदल गया है. शुरुआती तौर पर इसे जहरीली शराब का हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक, मृतक अंकित उर्फ दौलत अपनी बहन के प्रेम संबंधों का विरोध करता था. इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था और आरोप है कि वह शराब के नशे में बहन के साथ मारपीट भी करता था. इस बात से नाराज बहन ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली.
कहां की है ये घटना?
दरअसल, ये घटना दौराला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतक अंकित उर्फ दौलत अपनी बहन के प्रेम संबंधों का विरोध करता था. आए दिन शराब के नशे में बहन के साथ मारपीट भी करता था. यही तनाव धीरे-धीरे एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया.
प्यार, नफरत और मौत की कहानी
बताया जा रहा है कि बहन अलका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
योजना के तहत बहन ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया, ताकि अंकित की मौत को सामान्य हादसा दिखाया जा सके. लेकिन घटनाक्रम ने अचानक मोड़ ले लिया. अंकित वह शराब लेकर दोस्तों के पास पहुंच गया, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी वही शराब पी ली.
मौत का जाम’ बना जानलेवा
योजना के तहत घर में रखी शराब में जहर मिला दिया गया. इरादा सिर्फ भाई को खत्म करने का था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. अंकित वही शराब लेकर दोस्तों के पास पहुंच गया, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी उसी जहर मिली शराब को पी लिया. जहरीले पदार्थ का असर इतना तेज था कि तीनों की कुछ ही मिनटों में तड़प-तड़प कर मौत हो गई. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 लोगों से पूछताछ की. मृतक की बहन अलका के बयान बार-बार बदलने से पुलिस का शक गहराया. सख्ती से पूछताछ करने पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहन अलका, उसके प्रेमी पवन उर्फ पोली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
एक पारिवारिक विवाद और प्रेम प्रसंग ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि तीन जिंदगियां खत्म हो गईं. यह मामला न सिर्फ रिश्तों के टूटने की कहानी है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का भी डरावना उदाहरण बनकर सामने आया है.


