Bihar Mahila Rojgar Yojana Apply: देश के अलग-अलग बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक अहम पहल की है. राबिहाररकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए सीधे आर्थिक सहायता दी जा रही है.
इस योजना का मकसद महिलाओं को नौकरी तलाशने के बजाय खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है. योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं. इस राशि की मदद से महिलाएं छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं. बताया जा रहा है कि अब तक बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं और कई महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी हैं.
घर बैठे चेक करें? कौन से अस्पताल में मिलेगा आयुष्मान कार्ड से कैशलेस इलाज?
सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि योजना की कई किस्तें पहले ही जारी की जा चुकी हैं और अगली किस्त भी निर्धारित तिथि पर लाभार्थियों के खाते में भेजी जानी है. ऐसे में जो महिलाएं बिहार की निवासी हैं और खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, उनके लिए यह योजना एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है.
योजना के तहत महिलाओं को करीब 18 प्रकार के छोटे व्यवसाय शुरू करने के विकल्प दिए गए हैं. सरकार की मंशा है कि महिलाएं अपने क्षेत्र और रुचि के अनुसार व्यवसाय चुनें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें. पहली किस्त के रूप में मिलने वाले 10 हजार रुपये शुरुआती पूंजी के तौर पर दिए जाते हैं. यदि कोई महिला अपना व्यवसाय कम से कम छह महीने तक सफलतापूर्वक जारी रखती है, तो उसे आगे अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी मिल सकती है. यह सहायता अधिकतम 2 लाख रुपये तक हो सकती है.
हालांकि योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जिन्होंने जीविका समूह के माध्यम से आवेदन किया है और जिनका आवेदन स्वीकृत हो चुका है. जो महिलाएं पहले इस योजना का लाभ ले चुकी हैं, उन्हें दोबारा यह राशि प्रदान नहीं की जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया भी आसान रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इससे जुड़ सकें. आवेदन करने के लिए सबसे पहले जीविका की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होता है. रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक खाते का विवरण और शुरू किए जाने वाले व्यवसाय की जानकारी भरनी होती है.
Budget 2026-27: लखपति दीदी योजना से लेकर बायोफर्मा शक्ति तक, बजट 2026 की 11 बड़ी योजनाएं
इसके साथ ही कुछ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होते हैं, जिनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं. यदि लागू हो तो जाति प्रमाणपत्र या दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी देना होता है. आवेदन स्वीकृत होने के बाद योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में भेज दी जाती है, जिससे वह बिना देरी के अपना व्यवसाय शुरू कर सके. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.


