UP PET 2026 Notification: यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है, बता दें कि प्रदेश के कई विभागों में होने वाली समूह ‘ग’ भर्तियों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आखिरकार विज्ञापन जारी कर दियाहै. इसका ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त 6 से शुरू होकर 1 सितंबर 2026 तक भरा जाएगा. वहीं, आवेदन शुल्क और फॉर्म में संशोधन की अंतिम तिथि 8 सितंबर निर्धारित की गई है. आइए जानते हैं इसका कितना आवेदन शुल्क है और क्या योग्यता होनी चाहिए.
ओटीआर कराना अनिवार्य
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्पष्ट किया है कि PET के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि बिना OTR के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन से पहले OTR में यदि कोई त्रुटि है तो उसे ठीक कर लें, ताकि PET पंजीकरण नंबर जारी होने के बाद OTR और आवेदन पत्र में कोई संशोधन नहीं किया जा सकता है.
आवेदन शुल्क कितना?
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया के अनुसार, आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है. सामान्य/ओबीसी के लिए 185 रुपये, एससी/एसटी के 95 रुपये और दिव्यांग के 25 रुपये है. हालाकि, आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना भी जरूरी होगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर हम बता दें कि कौन इसमें आवेदन कर सकता है तो इसके लिए 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरी करने वाले और अधिकतम 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं. अगर योग्यता की बात करें तो शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
परीक्षा पैटर्न
PET 2026 में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी. प्रदेश में विभिन्न विभागों की समूह ‘ग’ भर्तियों के लिए PET में शामिल होना अनिवार्य है. परीक्षा में प्राप्त स्कोर तीन वर्ष तक वैध रहेगा और इसी के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
पिछले साल इतने अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
PET 2025 के लिए 25.31 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 19.43 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे. आयोग ने विस्तृत पाठ्यक्रम और अन्य दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें.


