UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. कोहरे और ‘कोल्ड डे’ के डबल अटैक से आम जनजीवन बेहाल होने की आशंका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. अनुमान के मुताबिक शनिवार, 17 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा. कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी वाला कोहरा भी देखने को मिल सकता है.
24 घंटे में कई जिलों में 4 डिग्री तक लुढ़का पारा
बीते 24 घंटों के दौरान अयोध्या, कानपुर, बिजनौर और हरदोई में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इन जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बने रहे. ठंडी हवाओं और कम धूप के चलते दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई.
Paisa Kamane Wale Apps 2026: रोज ₹500-₹2000 कमाने वाले ऐप्स, 99% लोग नहीं जानते
17-18 जनवरी को घना कोहरा, शीतदिवस का अलर्ट जारी
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, 17 जनवरी को पश्चिमी यूपी के साथ-साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने शीतदिवस को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. 18 जनवरी को भी प्रदेश के कई इलाकों में ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं.
22 जनवरी को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ सकता है.
गाजियाबाद से बलिया तक कोहरे की चादर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बागपत, हापुड़, संभल, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कानपुर, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव और आजमगढ़ में घना कोहरा छाया रहेगा. इन जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट भी लागू किया गया है.
Lucknow Weather: राजधानी में सुबह होगी कोहरे से ढकी
राजधानी लखनऊ में मौसम ने एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया है. शनिवार (17 जनवरी) की सुबह लखनऊ में घने कोहरे के साथ होगी. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.
नाश्ते से लंच तक परफेक्ट! हरी मटर की सलोनी की आसान रेसिपी, बार-बार मांगकर खाएंगे लोग
नोएडा-गाजियाबाद में भी ठंड और कोहरे का असर
दिल्ली से सटे नोएडा में भी शनिवार सुबह कोहरा देखने को मिल सकता है. यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. गाजियाबाद में भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा.
अगले दो दिनों में तेजी से बदलेगा तापमान: मौसम विशेषज्ञ
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो दिनों में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी. इसके बाद 2 से 3 दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है.


