Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेली मां पर अपनी तीन साल की मासूम बेटी की हत्या का आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
पिपराइच थाना क्षेत्र का मामला
यह मामला पिपराइच थाना क्षेत्र के इमलिया उर्फ विजहरा गांव का है. बताया जा रहा है कि 25 फरवरी की रात करीब 12 बजे महिला ने घर के अंदर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. उस समय उसका पति घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था.
एकतरफा प्यार या पुरानी रंजिश? दुल्हन को गोली मारने का VIDEO वायरल
घटना के बाद बच्ची का शव घर के अंदर मिला. परिजनों और ग्रामीणों का दावा है कि शव के पास सिंदूर से टीका किया गया था, जिससे तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
एक महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणी मौर्या की शादी 25 जनवरी 2026 को गोरखपुर के बुढ़िया माई मंदिर में पूजा देवी से हुई थी. शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था कि परिवार में यह दर्दनाक घटना घट गई.
आरोप है कि पूजा देवी ने अपने पति की ढाई साल की बेटी लाड्डो उर्फ आदिति की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के समय पति को इसकी भनक तक नहीं लगी.
क्या केरल के बाद बदलेगा दिल्ली का नाम? राजधानी की पहचान बदलने की मांग से गरमाई सियासत
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी और पिपराइच थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है. गांव में इस घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी.


