Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां एक नवविवाहिता ने पकौड़ी खाने का बहाना बनाकर अपने पति को बस से उतार दिया और उसी दौरान अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति पकौड़ी लेकर लौटा तो पत्नी गायब थी. काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
बस… आने वाली है PM Kisan की 22वीं किस्त! 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2000, ऐसे करें चेक
पकौड़ी खाने का मन है, फिर प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन!
जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के रहने वाले प्रीतम सिंह की शादी करीब तीन महीने पहले रिमझिम नाम की युवती से हुई थी. शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रूप से चल रहा था. होली के बाद प्रीतम अपनी पत्नी को मायके से विदा कराकर घर ले जा रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों बस से सफर कर रहे थे और रास्ते में बस बिलारी रोडवेज बस स्टैंड पर रुकी. इसी दौरान पत्नी ने पति से कहा कि उसका पकौड़ी खाने का मन है. पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए प्रीतम बस से उतरकर पकौड़ी लेने चला गया.
लेकिन जब वह कुछ देर बाद पकौड़ी लेकर वापस लौटा तो उसकी पत्नी वहां नहीं थी. पहले तो उसने सोचा कि शायद वह आसपास ही होगी, लेकिन काफी देर तक खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा.
आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि महिला किसी से फोन पर बात करते हुए बस से नीचे उतरी थी. इसके बाद पति को शक हुआ कि वह किसी के साथ चली गई है. पीड़ित प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का पहले से ही गांव सागरपुर निवासी इमरान नाम के युवक से प्रेम संबंध था और वही उसे अपने साथ भगा ले गया है.
यूपी में 3630 करोड़ से बनेगा नया हाई-स्पीड कॉरिडोर, दिल्ली-एनसीआर से सीधे जुड़ जाएगा एयरपोर्ट
फिलहाल पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है, ताकि उसके ठिकाने का जल्द पता लगाया जा सके. पुलिस का कहना है कि महिला और उसके साथ जाने वाले युवक की तलाश जारी है.


