UP Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में होटल और हुक्का बार की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सोशल मीडिया और मोबाइल के जरिए लड़कियों से दोस्ती कर उन्हें मॉडलिंग, नौकरी और पार्टी का झांसा देकर देह व्यापार के धंधे में धकेल रहा था. पुलिस के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का सरगना अनिरुद्ध ओझा बताया जा रहा है. शाहपुर और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान इस संगठित गिरोह की परतें खुलकर सामने आई हैं.
सोशल मीडिया से शुरू होता था जाल
जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य इंटरनेट मीडिया, मोबाइल नंबर और स्थानीय संपर्कों के जरिए पहले लड़कियों से बातचीत शुरू करते थे. धीरे-धीरे दोस्ती कर उनका भरोसा जीत लिया जाता था. इसके बाद उन्हें नौकरी दिलाने, होटल में काम देने, मॉडलिंग कराने या पार्टी में बुलाने का लालच दिया जाता था.
यूपी में बनेगा 27 हजार करोड़ का 153 KM लंबा छह लेन हाईवे, राजधानी से नेपाल की दूरी होगी कम!
गिरोह में लड़कियां भी शामिल
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह से जुड़ी कुछ लड़कियां भी नई युवतियों को फंसाने का काम करती थीं. वे बातचीत के जरिए भरोसा दिलातीं और फिर उन्हें होटल, हुक्का बार या किराए के कमरों तक बुलाया जाता था.
होटल और हुक्का बार बने अड्डे
शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई-इन होटल और जेनिस बाटल हुक्का बार को इस नेटवर्क के प्रमुख ठिकानों के रूप में चिन्हित किया गया है. यहां लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था.
विरोध करने पर धमकी और नशा
पुलिस के अनुसार कई मामलों में जब लड़कियां विरोध करती थीं तो उन्हें डराया-धमकाया जाता था. कुछ मामलों में नशा देकर चुप कराने की कोशिश भी की जाती थी.
ऐसे बनते थे ग्राहक
ग्राहकों से संपर्क भी योजनाबद्ध तरीके से किया जाता था. मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन भुगतान के जरिए सौदे तय किए जाते थे. एक बार गिरोह के चंगुल में फंसने के बाद लड़कियों के लिए बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता था.
कॉल नहीं लग रही? टेंशन छोड़िए! अब WhatsApp, SMS और ऐप से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर
वीडियो वायरल करने की धमकी
गिरोह के सदस्य लड़कियों को वीडियो या फोटो वायरल करने, परिवार को बदनाम करने और पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाते थे. इसी वजह से कई किशोरियां और युवतियां लंबे समय तक इस जाल में फंसी रहीं. मुख्य आरोपी की तलाश जारी फिलहाल पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी अनिरुद्ध ओझा समेत अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. साथ ही गिरोह से जुड़े होटल और हुक्का बार संचालकों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है.


