UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 21 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कई जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर शामिल हैं. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है.
16 हवाई अड्डे, 16 हजार किमी रेल नेटवर्क… एक्सप्रेसवे का जाल! 9 साल में ऐसे बदला उत्तर प्रदेश
तेज आंधी का भी खतरा
सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि इन जिलों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात प्रभावित होने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. मौसम विभाग ने खासकर खुले स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
राजधानी लखनऊ में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. 21 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा.
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण हो रहा है. इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें. तेज आंधी और बारिश के समय खुले मैदानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश नुकसान पहुंचा सकती हैं.
वाराणसी का बदलता रूप, 5,000 करोड़ का मेगा प्लान, रोपवे-मेट्रो संग काशी बनेगी नया आर्थिक हब!
21 मार्च को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है. जहां एक ओर बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज आंधी और खराब मौसम से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है. ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है.


