Prayagraj Metro Project Update: उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की तरह अब प्रयागराज भी आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है. शहर में मेट्रो परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे विकास की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है.
जानकारी के मुताबिक, मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम अगस्त से शुरू हो सकता है. इससे पहले अप्रैल-मई के बीच शासन से अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है. मंजूरी मिलते ही परियोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा.
बदायूं में बनेगा बड़ा औद्योगिक हब: गंगा एक्सप्रेसवे किनारे 269 एकड़ में IMLC, 149 करोड़ की मंजूरी
पहले मेट्रो का दायरा 44 किलोमीटर तय था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 60 किलोमीटर करने की तैयारी है. केंद्र की नई गाइडलाइन के अनुसार यह विस्तार किया जा रहा है, ताकि शहर के ज्यादा से ज्यादा इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जा सके.
मेट्रो दो प्रमुख रूटों पर चलेगी
- बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक करीब 39 किलोमीटर
- शांतिपुरम से छिवकी तक 21 किलोमीटर
इस पूरी परियोजना में कुल 45 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहले चरण में बमरौली-झूंसी रूट पर 26 स्टेशन और शांतिपुरम-छिवकी रूट पर 19 स्टेशन विकसित किए जाएंगे. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
खास बात यह है कि मेट्रो नेटवर्क को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और प्रस्तावित रोप-वे से भी जोड़ा जाएगा. इससे यात्रियों को एक ही शहर में मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी का बेहतरीन अनुभव मिलेगा. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही नए रूट का सर्वे शुरू कर स्टेशनों के स्थान तय किए जाएंगे. मेट्रो शुरू होने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी और लोगों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध सफर का विकल्प मिलेगा.
कुल मिलाकर, यह परियोजना प्रयागराज को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक मजबूत कदम देने जा रही है, जिससे न सिर्फ सफर आसान होगा बल्कि शहर का भविष्य भी.
पूर्वांचल में बना रहा दो इकाना जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, जल्द गूंजेगा IPL और T20 का शोर!
प्रयागराज में बसाई जाएगी नई टाउनशिप
प्रस्तावित टाउनशिप प्रयागराज एयरपोर्ट के आसपास के गांवों पीपल, कटहुआ गौसपुर, शेरपुर, भगवतपुर, असरावल कला, मकनपुर और जलालपुर घोसी में विकसित होगी, इस टाउनशिप में आधुनिक सुविधाओं से लैस अपार्टमेंट और प्लॉट दोनों उपलब्ध होंगे. साथ ही स्कूल, अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मार्केट और मॉल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह क्षेत्र एक पूर्ण विकसित स्मार्ट रिहायशी हब के रूप में उभरेगा.


