Sambhal News: उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए शासन स्तर पर एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना पर काम चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे संभल में विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridor) का अब विस्तार होने जा रहा है.
इसके दूसरे चरण के लिए करीब 306 हेक्टेयर भूमि की खरीद की जाएगी, जिससे क्षेत्र के लगभग 4,000 किसानों की जमीन ‘सोना’ बनने जा रही है.प्रशासन इस समय चकबंदी रिकॉर्ड और खतौनी का बारीकी से मिलान कर रहा है ताकि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में कोई कानूनी अड़चन न आए.
दो चरणों में होगा भूमि का विस्तारइस परियोजना को गति देने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) और जिला प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है:पहला चरण: पहले चरण के तहत चार गांवों की 222 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है.दूसरा चरण: अब इसका विस्तार सौंधन मोहम्मदपुर, खरसफा और भमौरी पट्टी तक करने की तैयारी है. इसके लिए 306 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि खरीदी जाएगी.
प्रशासनिक टीम लगभग 1500 गाटों के रिकॉर्ड का सत्यापन कर रही है, जिसके पूरे होते ही किसानों से बैनामे (रजिस्ट्री) शुरू कर दिए जाएंगे.स्थानीय कारोबार और युवाओं के लिए बड़े अवसरसंभल का हड्डी-सींग हस्तशिल्प (Bone & Horn Handicraft) और मेंथा (पीपरमेंट) उद्योग देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखता है. एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी से सीधे जुड़ने के कारण इस औद्योगिक गलियारे से स्थानीय उद्योगों को वैश्विक बाजार मिलेगा.
यहाँ देश-विदेश की बड़ी कंपनियाँ अपनी इकाइयाँ स्थापित करेंगी, जिससे न केवल भारी-भरकम निवेश आएगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. उद्योगों के आने से परिवहन, व्यापार और अन्य सहायक सेवाओं (सपोर्ट सर्विसेज) को भी जबरदस्त बूस्ट मिलेगा.
Noida के युवक का वीडियो वायरल, हाईराइज लाइफ पर छिड़ी नई बहस
बड़े निवेशकों के लिए खास ऑफर: जानिए प्लॉट की कीमत और शर्तेंयूपीडा ने इस औद्योगिक क्षेत्र में बड़े निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूखंड (प्लॉट) आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इसकी मुख्य शर्तें और कीमतें इस प्रकार हैं:विवरणमानक / दरेंप्लॉट का आकार 12,500 वर्ग मीटर प्रति वर्ग मीटर कीमत ₹4,640, एक प्लॉट की अनुमानित लागत करीब ₹5.80 करोड़ (अन्य शुल्कों के साथ लगभग ₹6 करोड़), लीज की अवधि 99 वर्ष भुगतान का विकल्प, 5 वर्षों में 10 आसान किस्तें जमा करनी होगी.
aa

