भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत 6 और 7 जुलाई 2026 को केरल के कोच्चि में BRICS Women Working Group (WWG) Meeting 2026 आयोजित की जाएगी. इस बैठक में BRICS सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी महिला सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व और महिला-प्रधान विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
बैठक का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है और इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाना है.
ATMA योजना के तहत राजौरी के 40 किसान हिमाचल में लेंगे आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
भारत की अध्यक्षता में इन विषयों पर होगा मंथन
भारत की BRICS Chairship 2026 की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” है. इसी के अनुरूप महिला ट्रैक के तहत चार प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी.
- शासन और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी
- महिलाओं का डिजिटल और वित्तीय समावेशन
- महिला उद्यमिता और कौशल विकास
- जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका
इन विषयों पर सदस्य देश साझा अनुभवों और नीतिगत सुझावों का आदान-प्रदान करेंगे.
11 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
BRICS समूह में कुल 11 सदस्य देश शामिल हैं.
- भारत
- ब्राज़ील
- रूस
- चीन
- दक्षिण अफ्रीका
- मिस्र
- इथियोपिया
- इंडोनेशिया
- ईरान
- सऊदी अरब
- संयुक्त अरब अमीरात
यह समूह वैश्विक GDP का लगभग 40 प्रतिशत और दुनिया की करीब 49.5 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है.
महिला-प्रधान विकास पर बनेगी सहमति
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक महिला-प्रधान विकास को बढ़ावा देने और साझा प्राथमिकताओं पर सहमति बनाने का महत्वपूर्ण मंच होगी.
कोच्चि में होने वाली बैठक से पहले सदस्य देशों के बीच 30 अप्रैल, 22 मई और 29 जून 2026 को तीन वर्चुअल तैयारी बैठकें भी आयोजित की गई थीं.
Amarnath Yatra 2026: पहले दो दिनों में 32,313 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
मंत्रीस्तरीय बैठक की तैयारी
BRICS Women Working Group Meeting के निष्कर्ष 8 और 9 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली BRICS Women Ministerial Meeting की आधारशिला तैयार करेंगे. इस दौरान सदस्य देश महिला सशक्तिकरण और व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए साझा रणनीतियों पर विचार करेंगे.
Source: Ministry of Women and Child Development


