Dhanbad Coimbatore Amrit Bharat Express: धनबाद डिवीजन के यात्रियों और दक्षिण भारत जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक नई नन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और कम किराए में आम यात्रियों, मरीजों तथा प्रवासी मजदूरों को एक बेहतर और आरामदायक सफर का विकल्प प्रदान करेगी.
बुलेट ट्रेन में इंजन नहीं फिर भी 300 KM की रफ्तार! जानें कैसे चलती है, कितनी है एक कोच की कीमत
सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन, यह रहेगा समय
नई अमृत भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं से सप्ताह में एक-एक दिन चलाई जाएगी.
ट्रेन संख्या 22363 (धनबाद-कोयंबटूर): हर शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी.
ट्रेन संख्या 22364 (कोयंबटूर-धनबाद): हर मंगलवार को कोयंबटूर से सुबह 7:50 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे धनबाद पहुंचेगी.
मरीजों और मजदूरों को मिलेगा सीधा लाभ
ट्रेन का मार्ग काटपाड़ी (वेल्लोर) होकर तय किया गया है, जिससे इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को सुविधा होगी और प्रसिद्ध ‘एलेप्पी एक्सप्रेस’ पर यात्रियों का दबाव कम होगा। इसके अलावा, धनबाद, कोयलांचल के अन्य जिलों और संथाल परगना क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों के लिए भी यह ट्रेन बेहद मददगार साबित होगी। रेलवे बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को ट्रेन का परिचालन जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन
यह ट्रेन धनबाद से खुलकर गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू), प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, रेनिगुंटा, काटपाड़ी, सलेम, इरोड और तिरुप्पुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी.
सांसद ढुलू महतो ने जताया आभार
सांसद ढुलू महतो ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर धनबाद से नई ट्रेनों की मांग की थी। प्रस्ताव मंजूर होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है.
छत्तीसगढ़ में PMMSY से मत्स्य क्षेत्र को मिली रफ्तार, 956.86 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
श्रावणी मेले पर टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस को चंद्रपुरा और कतरासगढ़ में ठहराव
श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 18185 टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस को चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। यह ठहराव 17 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस शाम 6:03 बजे चंद्रपुरा और शाम 6:36 बजे कतरासगढ़ पहुंचेगी। हालांकि, वापसी दिशा (गोड्डा-टाटानगर) में यह ठहराव लागू नहीं रहेगा.


