Toxic Box Office Collection: रॉकिंग स्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं. मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में ₹150 करोड़ की कमाई कर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है.
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी KVN Productions ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी साझा की. पोस्ट में फिल्म की शानदार शुरुआत को लेकर उत्साह जाहिर किया गया है.
हिंदी में भी दमदार ओपनिंग
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘Toxic’ ने हिंदी वर्जन में पहले दिन ₹55.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही यह 2026 में हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. हिंदी मार्केट में इससे आगे सिर्फ ‘धुरंधर 2’ है. यश की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो ‘Toxic’ ने ‘KGF’ और ‘KGF 2’ की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘KGF’ ने हिंदी में पहले दिन ₹2.10 करोड़ और ‘KGF 2’ ने ₹53.95 करोड़ की कमाई की थी, जबकि ‘Toxic’ ने ₹55.40 करोड़ के साथ नया रिकॉर्ड बनाया है.
गैंगस्टर की कहानी में प्यार, ताकत और धोखा
‘Toxic’ एक बड़े पैमाने की गैंगस्टर कहानी है, जिसमें प्यार, सत्ता, विश्वासघात और बदले के साथ redemption जैसे पहलुओं को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी में राया और उसके बेटे टिकट के रिश्ते को भी अहम जगह दी गई है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनी ‘Toxic’ 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अब सभी की नजरें फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं कि क्या यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार को और तेज कर पाती है.


