Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सेंटर, तुलसी भवन में संचालित एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं पब्लिक पॉलिसी तथा पॉलिटिकल साइंस एवं इंटरनेशनल रिलेशंस पाठ्यक्रम के 2025-26 एवं 2026 बैच के विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, अध्ययन की प्रक्रिया और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया.
कार्यक्रम के दौरान केंद्र के समन्वयक प्रो. सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस केंद्र पर अब तक लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययन कर चुके हैं., जिनमें से कई विद्यार्थी शिक्षा, प्रशासन, शोध सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में शामिल होकर अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया.
डॉ.शिवांश कुमार ने बताया कि केंद्र पर नियमित विद्यार्थियों की कक्षाएं संचालित होती हैं. विद्यार्थियों की नियमित कक्षा उपस्थिति और निरंतर अध्ययन उन्हें सिविल सेवा, यूजीसी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर आधार प्रदान कर सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने और विषय की गहराई से समझ विकसित करने पर जोर दिया.
डॉ. अंकित मिश्रा ने कहा कि यह ऐसा पाठ्यक्रम है, जो विद्यार्थियों को विभिन्न विधाओं और विषयों से जोड़ने का अवसर देता है. इससे विद्यार्थियों के ज्ञान का दायरा व्यापक होता है और उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने में मदद मिलती है. डॉ.स्नेहा पटेल की भी उपस्थिति रही. उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अध्ययन के प्रति गंभीरता और नियमितता बनाए रखने पर जोर दिया.
लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास, 20 साल का Argentina करियर हुआ खत्म
इंडक्शन कार्यक्रम में 2025-26 बैच के विद्यार्थियों की भी उपस्थिति रही. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शैक्षणिक संरचना के साथ-साथ आगे की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी गई. विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों से संवाद कर अपने सवालों और भविष्य की योजनाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की.


