What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Azamgarh News: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क के संपर्क में रहकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रेरित करने का आरोप है. इस गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है. अवध विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद कुमार चौधरी को मिला ‘पर्यावरण श्री सम्मान’, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुए सम्मानित आरोपी के बारे में ATS के अनुसार गिरफ्तार युवक निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव का निवासी मोहम्मद शेख पुत्र रेहान अहमद है.…
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा पीएम-उष योजना के अंतर्गत आयोजित “एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग एंड एनालिसिस” विषयक एक सप्ताहीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ केंद्रीय उपकरण सुविधा ( सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी) भवन में हुआ. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 से 5 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को वायु गुणवत्ता निगरानी, प्रदूषण विश्लेषण तथा आधुनिक पर्यावरणीय उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में वायु प्रदूषण मानव…
Ayodhya News: अयोध्या. डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय पर्यावरण विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार चौधरी को प्रतिष्ठित “पर्यावरण श्री सम्मान” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 24 मई 2026 को सिक्किम अल्पाइन यूनिवर्सिटी, नामची (सिक्किम) में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “नेचर एंड नेचुरल साइंसेज (आईसीएनएस 2026)” के दौरान प्रदान किया गया. UKPSC PCS 2024 Final Result: बेटियों का जलवा, जसमीत कौर बनीं टॉपर; 9 डिप्टी कलेक्टर और 10 DSP चयनित यह प्रतिष्ठित सम्मान एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन ( एबीआरएफ ), प्रयागराज द्वारा पर्यावरण विज्ञान, सतत विकास, पारिस्थितिकी संरक्षण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. चौधरी के…
Virat Kohli Vrindavan Visit: IPL 2026 का खिताब जीतने के दो दिन बाद भारतीय क्रिकेटर विराट कोहलीअपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. केली कुंज आश्रम पहुंचने पर वे नंगे पैर अंदर गए और लगभग दो घंटे तक वहां रहे. आश्रम में संत के शिष्यों ने उनका स्वागत किया और दोनों ने शांतिपूर्वक आध्यात्मिक समय बिताया. UKPSC PCS 2024 Final Result: बेटियों का जलवा, जसमीत कौर बनीं टॉपर; 9 डिप्टी कलेक्टर और 10 DSP चयनित वीडियो और तस्वीरें वायरल आश्रम से बाहर निकलते समय विराट…
UKPSC PCS 2024 Final Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम में प्रदेश को 9 नए डिप्टी कलेक्टर और 10 नए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मिले हैं. इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष पदों पर अपना दबदबा कायम रखा है. पीसीएस-2024 परीक्षा में जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रहीं. खास बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर के 9 पदों में से 4…
Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 जून के लिए देश के कई हिस्सों में खराब मौसम की आशंका जताई है. विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और कुछ दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है. कई इलाकों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर सक्रिय चक्रवाती…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में नौतपा के अंतिम चरण के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है. यूपी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी अब अर्चना अग्रवाल के हाथों में, जानिए कौन हैं राजस्व परिषद की नई अध्यक्ष लखनऊ, नोएडा और वाराणसी में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में 2 जून…
Mathura News: मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन प्रवचन और भजन-कीर्तन के माध्यम से पढ़ी-लिखी एवं उच्च वेतन वाली युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक कथित साधु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान अभिषेक मिश्रा उर्फ अधिकार्ता नारायण दास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा का निवासी है और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्रीधारी है. पुलिस के अनुसार आरोपी युवतियों को आध्यात्मिकता और धार्मिक आयोजनों के नाम पर अपने संपर्क में लाता था. इसके बाद उन्हें अपने आश्रमनुमा मकान पर बुलाकर नशीला पदार्थ देकर…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. जयपुर, भरतपुर, कोटा, अलवर, दौसा और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम रहेगा सक्रिय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जयपुर, भरतपुर, दौसा, करौली, डीग, कोटपुतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो…
Who is IAS Archana Agarwal: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राजस्व परिषद की कमान महिलाओं के हाथों में सौंपते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने राजस्व परिषद में तीन वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति की है. 1990 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही अपर्णा यू को राजस्व विभाग का प्रमुख सचिव और कंचन वर्मा को राजस्व परिषद का सचिव नियुक्त किया गया है. अर्चना अग्रवाल को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव परिवहन विभाग और अध्यक्ष उत्तर…

