Author: Readmeloud Editorial Team

ReadmeLoud

The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.

Telangana Global Summit 2026: तेलंगाना में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को भारत फ्यूचर सिटी स्थित यंग इंडिया स्किल्स यूनिवर्सिटी का दौरा किया और 7 से 9 दिसंबर तक होने वाले Invest Telangana Global Summit–2026 की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन मैनेजमेंट (NIUM) के नए कैंपस का शिलान्यास भी किया. यह भी पढ़ें- यमुना की सफाई के लिए उतरे 35 हजार लोग, एक सुबह में 76 टन से ज्यादा कचरा साफ, 22 अक्टूबर को अमित शाह देंगे दिल्ली को 8,941 करोड़…

Read More

Delhi Traffic Advisory for Dussehra 2026: दिल्ली में दशहरा और रावण दहन के कार्यक्रमों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. मंगलवार, 20 अक्टूबर को पूर्वी दिल्ली में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जरूरत के मुताबिक प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया जा सकता है. इस दौरान रामलीला मैदानों और रावण दहन स्थलों के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें, ताकि जाम में फंसने से बच सकें. यह भी पढ़ें- यमुना की…

Read More

Delhi Yamuna Cleaning Drive: दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए चलाए गए ‘चलो यमुना’ अभियान में 35 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. 18 अक्टूबर को चलाए गए इस अभियान के तहत नदी के किनारे 70 स्थानों पर सफाई की गई और एक ही सुबह में 76,755 किलोग्राम कचरा हटाया गया. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोमवार को अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं की कुल लागत 8,941.22 करोड़ रुपये है.…

Read More

Noida-Greater Noida Electricity Supply: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बिजली आपूर्ति को लेकर राहत भरी खबर है. गौतमबुद्धनगर जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. केंद्र और राज्य सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत होने वाले इस काम का लक्ष्य मार्च 2027 तक पूरा करना है. विद्युत निगम को उम्मीद है कि नए ट्रांसफार्मर लगने से मौजूदा व्यवस्था पर लोड कम होगा और गर्मियों में ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनाओं में कमी आएगी. यह भी पढ़ें- सिंगर समझकर काजी को किया गया नजरअंदाज? गुरमीत चौधरी बोले- उनमें एक्टर…

Read More

Gurmeet Choudhary on Qazi Touqeer: ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर घर-घर में पहचान बनाने वाले काजी तौकीर एक बार फिर चर्चा में हैं. ‘बिग बॉस 20’ के जरिए सुर्खियों में लौटे काजी को अभिनेता गुरमीत चौधरी का समर्थन मिला है. गुरमीत का मानना है कि काजी को अब तक एक सिंगर के रूप में देखा गया, जबकि उनमें एक अच्छे अभिनेता बनने की भी क्षमता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बिग बॉस के बाद काजी के लिए अभिनय की दुनिया में नए दरवाजे खुलेंगे. यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा महंगा? ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर यहां देना पड़ेगा टोल टैक्स 2004…

Read More

Greenfield Expressway Toll Tax: फरीदाबाद से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक का सफर करने वाले वाहन चालकों को अब टोल टैक्स भी चुकाना होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) मोहना इंटरचेंज पर टोल प्लाजा बना रहा है. इसे अगले दो महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, टोल वसूली कब से शुरू होगी और अलग-अलग वाहनों के लिए कितनी दरें तय होंगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. यह भी पढ़ें- सैयारा की अनीत पड्डा का फैशन अवतार देख रह जाएंगे हैरान! मेटैलिक कॉर्सेट और पर्पल ट्राउजर में बिखेरा जलवा मोहना में बनेगा टोल…

Read More

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए तीनों आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी ट्रेन से सफर कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया. इनमें से दो आरोपी हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है. इस घटना ने एक बार फिर बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. यह भी पढ़ें- सैयारा की अनीत पड्डा का फैशन अवतार देख रह जाएंगे हैरान!…

Read More

Aneet Padda Lakme Fashion Week 2026: लैक्मे फैशन वीक 2026 के दिल्ली संस्करण का रविवार रात शानदार समापन हुआ. इस मौके पर ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया. अपने स्टाइलिश और Gen Z अंदाज से अनीत ने फैशन शो में चार चांद लगा दिए. उनके लुक में मॉडर्न फैशन, बोल्ड कलर्स और मेटैलिक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिला. यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान! 1800 मीटर की रुकावट हटी, अब इन इलाकों को मिलेगी सीधी राहत View this post on Instagram A post…

Read More

Noida Airport Connectivity: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना अब और आसान होने वाला है. यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दाहिनी ओर 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. लंबे समय से अटके 1800 मीटर के हिस्से की बाधाएं दूर होने के बाद अब इस सड़क को पूरा करने की तैयारी है. इससे यमुना सिटी के कई सेक्टरों और आसपास के गांवों को सीधा फायदा मिलेगा. यह भी पढ़ें- रावण दहन के साथ इन 4 बुराइयों को भी खत्म करें! विजयादशमी पर CM योगी की अपील, प्रयागराज में गरीबों को मिलेगा घर एयरपोर्ट तक पहुंचने के…

Read More

UP News: विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की महानवमी और दशहरे की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने लोगों से सिर्फ रावण का पुतला जलाने तक सीमित न रहने, बल्कि समाज में फैली बुराइयों को भी खत्म करने का संकल्प लेने की अपील की. नशाखोरी, पारिवारिक कलह, जातिगत भेदभाव और दहेज प्रथा को खत्म करने का आह्वान करते हुए सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. साथ ही उन्होंने प्रयागराज में माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाने…

Read More