What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Rae Bareli-Barabanki Six Lane Highway: उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक और बड़ी परियोजना पर काम शुरू हो गया है. रायबरेली के लालगंज से बाराबंकी तक करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से सिक्स लेन हाईवे बनाने की तैयारी है. प्रस्तावित हाईवे महाराजगंज और हैदरगढ़ होते हुए बाराबंकी तक जाएगा. इसके बनने से आसपास के करीब 500 गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने की उम्मीद है. परियोजना का उद्देश्य SCR के आसपास के जिलों में मजबूत सड़क नेटवर्क तैयार करना, ट्रैफिक दबाव कम करना और लोगों की यात्रा को तेज एवं…
Lucknow Sitapur Highway: राजधानी लखनऊ से सीतापुर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) को चार से छह लेन करने की तैयारी तेज हो गई है. करीब ₹1000 करोड़ की इस परियोजना को दीपावली से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है. स्वीकृति मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देगा. यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा 7 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, रानी झांसी रोड से पंजाबी बाग तक जाम से मिलेगी राहत छह महीने पहले कराया गया था सर्वे एनएचएआई ने हाईवे के…
Delhi Elevated Corridor: मध्य और नई दिल्ली से बाहरी व पश्चिमी दिल्ली की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की योजना तैयार हो रही है. दिल्ली सरकार ने रानी झांसी रोड टी-पॉइंट से पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन तक करीब 7 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड के विस्तृत अध्ययन को प्रशासनिक और व्यय मंजूरी दे दी है. इस अध्ययन पर करीब 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. लोक निर्माण विभाग (PWD) इस परियोजना का विस्तृत व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए परामर्श सेवा लेगा. अध्ययन के आधार पर तय होगा कि प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर को किस डिजाइन और स्वरूप में…
Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से शामली तक बनने वाले हाईस्पीड कॉरिडोर को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. सिद्धार्थनगर जिले में एक्सप्रेसवे के लिए तीन तहसीलों के 88 गांवों में करीब 541 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है. जमीन से जुड़े प्रस्ताव का सत्यापन पूरा होने के बाद इसे गजट अधिसूचना के लिए भेज दिया गया है. अधिसूचना जारी होते ही करीब 1800 प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू होगी. यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 231 हेक्टेयर में बसेगी एयरोसिटी टाउनशिप, 2,831 करोड़ में जमीन लेगा GDA; 15 दिन में दे सकेंगे…
Ghaziabad Aerocity: गाजियाबाद शहर के विस्तार और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एयरोसिटी टाउनशिप को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी है. क्रिकेट स्टेडियम के पास राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के तीन गांवों की करीब 231.3710 हेक्टेयर जमीन पर यह आधुनिक कमर्शियल टाउनशिप विकसित की जाएगी. GDA ने परियोजना के लिए जमीन चिह्नित करने के साथ ही किसानों और जमीन मालिकों से आपत्तियां मांगी हैं. संबंधित लोग 15 दिन के भीतर नवयुग मार्केट स्थित GDA कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद जमीन लेने…
Delhi High Court on Vimal Elaichi: विमल इलायची ब्रांड बनाने वाली कंपनी PB Agro LLP की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. याचिका में महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को चुनौती दी गई है. जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने प्रारंभिक तौर पर मामले की सुनवाई के अधिकार क्षेत्र यानी ज्यूरिस्डिक्शन के सवाल पर दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रखा. कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट से महाराष्ट्र FDA की ओर से जारी नोटिस रद्द करने की मांग…
Parineeti Web Series Debut: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं. उनकी अपकमिंग मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ‘Shaque: Trust No One’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. नेटफ्लिक्स ने सोमवार को बताया कि यह सीरीज 24 सितंबर 2026 को स्ट्रीम होगी. खास बात यह है कि यह परिणीति चोपड़ा का सीरीज डेब्यू भी है. यह भी पढ़ें- दिल्ली पढ़ने आया औरैया का पवन फिर घर नहीं लौट सका, सत्य निकेतन हादसे ने उठाए बड़े सवाल; आखिर कब जागेगा सिस्टम? 9 साल से लापता बच्चे की तलाश में जुटी मां की कहानी…
Auraiya Pawan Satya Niketan: बेहतर भविष्य का सपना लेकर औरैया से दिल्ली आया पवन अब कभी अपने घर नहीं लौट सकेगा. सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी पीजी इमारत के अचानक ढहने से पवन समेत सात लोगों की मौत ने राजधानी में छात्रों और किरायेदारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे ने जर्जर इमारतों, अवैध निर्माण और भवनों की निगरानी को लेकर प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी सवालिया निशान लगा दिया है. उत्तर प्रदेश के औरैया का रहने वाला पवन भी उन लाखों युवाओं में शामिल था, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए…
Nepal Flood Update: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है. नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई है. इस भीषण आपदा में बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और सड़क, पुल, घर, जलविद्युत परियोजनाओं समेत कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में नेपाल में सोमवार को राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है. 3 सितंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय एवं मंत्रिपरिषद कार्यालय में हुई कैबिनेट बैठक…
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने दो बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इनमें शाहबेरी के पास डबल-डेकर फ्लाईओवर और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक 105 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण शामिल है. शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक का जाम होगा कम ग्रेनो वेस्ट में शाहबेरी और क्रॉसिंग रिपब्लिक के आसपास लंबे समय से ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बना हुआ है. इसे देखते हुए 130 मीटर…

