What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत PRAGATI-50 पहल की शुरुआत की है.इस पहल के तहत देश के 24 राज्यों के 50 शहरों को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा.इन शहरों में स्वच्छता के तय मानकों को हासिल करने के लिए KPI आधारित कार्ययोजना और तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी. मनोहर लाल ने कहा कि ये 50 शहर देश के बाकी शहरी क्षेत्रों के लिए स्वच्छता के रोल मॉडल के तौर पर उभरेंगे.उन्होंने कहा कि चयनित शहरों में नियमित स्वच्छता कार्यों से आगे बढ़कर लगातार बेहतर…
बलिया: बैरिया से बिहार के आरा को सीधे जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है. बलिया जिले की ओर भूमि अधिग्रहण से जुड़ी कार्रवाई आगे बढ़ रही है. परियोजना के तहत एनएच-31 के पास शिवन टोला से प्रस्तावित फोरलेन गंगा किनारे पहुंचेगा और महुली गंगा घाट पर पुल के जरिए बिहार से जुड़ेगा. यह भी पढ़ें- गोंडा में 1647 करोड़ की पश्चिमी रिंग रोड का रास्ता साफ, 24 गांवों की 107 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित 37.76 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण परियोजना के यूपी हिस्से में विकासखंड मुरली…
Gonda Ring Road Project: शहर को भारी वाहनों के दबाव और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने वाली पश्चिमी रिंग रोड परियोजना अब जमीन अधिग्रहण के चरण में पहुंच गई है. परियोजना के लिए सदर और करनैलगंज तहसील क्षेत्र के 24 गांवों के 775 भूखंडों की करीब 107 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के दायरे में है. खातेदारों और सह खातेदारों के अंश निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 15 दिन में अंश निर्धारण का काम पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद किसानों और अन्य भूमि मालिकों को अधिग्रहण के नोटिस जारी किए जाएंगे.…
बिजनौर: गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से बिजनौर के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. जिले में एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब आगे बढ़ने लगी है. करीब 800 आपत्तियों के निस्तारण के साथ दर निर्धारण का काम भी चल रहा है. ऐसे में इस सप्ताह के अंत तक जमीन खरीद की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है. किसानों की सूची तैयार की जा रही है और निर्धारित दरों के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में बदलेगा परीक्षा पैटर्न, 1000 MCQ प्रश्नों का बनेगा स्टैंडर्ड प्रश्न बैंक 109 गांवों से…
Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार (भूतल) में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभी विषयों के संयोजकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य पाठ्यक्रमों के परीक्षा पैटर्न में वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार सुधार करना तथा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अकादमिक रूप से सुदृढ़ बनाना रहा. बैठक के दौरान सभी विषय संयोजकों ने अपने-अपने विषयों के प्रश्न पत्रों का प्रारूप कुलपति के समक्ष प्रस्तुत किया. यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली के 48 गांव बनेंगे शहरी गांव, सड़क-सफाई समेत…
नई दिल्ली: दिल्ली के 48 ग्रामीण गांवों को शहरी गांव घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. दिल्ली नगर निगम (MCD) की मंगलवार को होने वाली हाउस मीटिंग में इससे संबंधित प्रस्ताव पेश किया जा रहा है. शहरीकरण के बाद इन इलाकों में सड़क, नाली, सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन जैसी नागरिक सुविधाओं की योजना को अधिक व्यवस्थित तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी. इन 48 गांवों को दिल्ली के अलग-अलग जोन में शामिल किया गया है. इनमें आउटर नॉर्थ, नॉर्थ, नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट, साउथ, साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट जोन शामिल हैं. सबसे…
नई दिल्ली: दिल्ली में PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने के कथित मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को तेज हो गया.AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की.प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. यह पूरा विवाद पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान हुए कथित थप्पड़ कांड के बाद शुरू हुआ था.इसके बाद सोमवार को AAP के प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे…
गुरुग्राम: सेक्टर-104 में 24 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. सड़क बनने के बाद जारा होम्स और गोदरेज समिट सोसाइटी में रहने वाले करीब 2 हजार परिवारों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही, आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की प्रशासक वैशाली सिंह की अध्यक्षता में गठित संयुक्त स्थल निरीक्षण समिति ने प्रस्तावित सड़क के लिए जमीन का निरीक्षण किया है. इसके बाद जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें- UP Link Expressway: यूपी में…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और विस्तार मिलने जा रहा है. प्रदेश में प्रस्तावित चार नए लिंक एक्सप्रेसवे के शिलान्यास की तैयारी तेज हो गई है. भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिलान्यास के लिए समय मांगा गया है. माना जा रहा है कि नवरात्र के दौरान इन परियोजनाओं का भूमि पूजन/शिलान्यास कराया जा सकता है. यूपीडा ने इसी महीने शिलान्यास की तैयारी की थी, लेकिन खराब मौसम और कुछ तकनीकी कारणों के चलते कार्यक्रम नहीं हो सका. अब इसे अगले महीने कराने की तैयारी है. यह भी पढ़ें-…
गोरखपुर में आएगा 7000 करोड़ का निवेश! GBC-5 में 164 परियोजनाएं तैयार, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
गोरखपुर: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) के पांचवें संस्करण में गोरखपुर के औद्योगिक विस्तार की तस्वीर इस बार और बड़ी होने जा रही है. शासन ने जिले के लिए करीब 7000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है. इसके सापेक्ष करीब 5000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव औपचारिक रूप से प्राप्त हो चुके हैं. वहीं, गीडा स्तर पर 7400 करोड़ रुपये से अधिक की 164 परियोजनाएं ग्राउंड ब्रेकिंग के लिए तैयार बताई जा रही हैं. इन परियोजनाओं से करीब 19,985 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. औद्योगिक निवेश के अलावा हाउसिंग और पर्यटन क्षेत्र की करीब 2000 करोड़…

