What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Vivo भारत में अपने V-Series के नए स्मार्टफोन Vivo V80 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है. सोर्स के मुताबिक, फोन को भारत में 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इस बार V-Series में कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर के स्तर पर कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है. Vivo V80 5G में ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया 50MP कैमरा, Sony LYTIA 700V सेंसर और OIS सपोर्ट मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा फोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट OriginOS 7 सॉफ्टवेयर मिलने की जानकारी दी गई है. फोन की बिक्री Flipkart…
Mahindra & Mahindra ने तीन-द्वार Thar को नए अपडेट के साथ पेश किया है. कंपनी ने इसे Thar OG नाम दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है. बाहर से SUV का जाना-पहचाना सिल्हूट बरकरार है, लेकिन इसके नीचे कई अहम मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं. नए प्लेटफॉर्म से लेकर सस्पेंशन, स्टीयरिंग, इंजन और ऑफ-रोड हार्डवेयर तक में बदलाव देखने को मिलते हैं. Thar OG को तीन ट्रिम LXT, AXT और ZXT में पेश किया जाएगा. SUV में तीन इंजन विकल्प मिलेंगे और ग्राहक वेरिएंट के हिसाब से रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन चुन सकेंगे.…
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर केसरीपुर के पास रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. यहां करीब 850 मीटर लंबा रेलवे ओवरब्रिज (ROB) बनाया जाएगा. लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और रेलवे ने आपसी समन्वय से ओवरब्रिज का प्रस्ताव और नक्शा तैयार कर लिया है. अब शासन की मंजूरी के बाद निर्माण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी. यह भी पढ़ें- Sale में खरीदा सामान Return नहीं हो रहा? जानें कब मिल सकता है Refund केसरीपुर के पास रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही के दौरान फाटक बंद होने से बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर वाहनों…
Sale और Discount के दौरान कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरी चीजें कम कीमत पर खरीदना आम बात है. लेकिन कई दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Sale के सामान के साथ ‘No Return’, ‘No Exchange’ या ‘Sale Item Non-Returnable’ जैसी शर्त लिखी होती है. ऐसे में ग्राहक के मन में सवाल आता है कि अगर सामान खरीदने के बाद पसंद नहीं आया, साइज गलत हो गया या उसमें कोई खराबी निकल आई तो क्या पैसे वापस मिल सकते हैं? इसका जवाब हर मामले में एक जैसा नहीं है. केवल Sale में खरीदा गया सामान होने से ग्राहक के सभी अधिकार खत्म…
Work from Home Shoulder Pain: वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करना सुविधाजनक जरूर है, लेकिन लंबे समय तक गलत मुद्रा में बैठकर लैपटॉप चलाने से गर्दन, कंधे, पीठ और कमर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है. खासकर जब लोग बिस्तर, सोफे, डाइनिंग चेयर या लैपटॉप को गोद में रखकर घंटों काम करते हैं, तो शरीर एक ही मुद्रा में बना रहता है. विशेषज्ञों के मुताबिक काम की जगह को एर्गोनॉमिक तरीके से व्यवस्थित करने और बीच-बीच में शरीर को हिलाने-डुलाने से इस तरह की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है. यह भी पढ़ें- मध्य…
MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट ने 13,790 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को हरी झंडी दी. इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, खेल और युवा विकास के साथ प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े फैसले शामिल हैं. यह भी पढ़ें- Delhi Metro Golden Line: दिसंबर में शुरू हो सकती है गोल्डन लाइन, 15 स्टेशन जुड़ेंगे, इन इलाकों का सफर होगा आसान 140 विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कैबिनेट ने प्रदेश के…
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के फेज-4 के तहत बन रही गोल्डन लाइन को दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू करने की योजना है. इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद दक्षिण दिल्ली के कई ऐसे इलाके पहली बार सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे, जहां अभी मेट्रो कनेक्टिविटी सीमित है. गोल्डन लाइन के जरिए संगम विहार, खानपुर, अंबेडकर नगर, नेब सराय, IGNOU, किशनगढ़, वसंत कुंज और महिपालपुर जैसे इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम की ओर से…
CNG Cylinder Safety: अब बिना वैध हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा CNG, IGL ने शुरू की AI जांच
नई दिल्ली: CNG वाहनों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने ऑटोमेटेड व्हीकल वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू किया है. फिलहाल यह सिस्टम कंपनी के 10 CNG रिटेल आउटलेट्स पर लागू किया गया है. इसका उद्देश्य ऐसे वाहनों की पहचान करना है, जिनके CNG सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है या वैध नहीं है. यह भी पढ़ें- विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, 9 हजार किसानों को नोटिस, मुआवजे पर फंसा पेच कैसे काम करेगा नया सिस्टम? IGL के मुताबिक, CNG स्टेशन में प्रवेश करने वाले वाहन की नंबर प्लेट को हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे…
चंदौली: विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए चंदौली में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. प्रशासन की ओर से करीब 9 हजार किसानों को भूमि अधिग्रहण संबंधी नोटिस भेजे गए हैं. नोटिस जारी होने के बाद किसानों की ओर से आपत्तियां भी दर्ज कराई जा रही हैं. अब तक 400 से अधिक आपत्तियां सामने आ चुकी हैं. हालांकि, भूमि अधिग्रहण के साथ ही किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे के निर्धारण को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी हो गई है. सबसे बड़ा पेच जमीन के सर्किल रेट और हाल में हुई रजिस्ट्रियों में दर्ज वास्तविक कीमत के…
Ghazipur Ballia Manjhi Ghat Expressway: उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. दोनों राज्यों के बीच की कनेक्टिविटी सुपरफास्ट होने जा रही है. बिहार और यूपी की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए जल्द ही ‘गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ (NH-31) शुरू होगा. इस एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है. करीब 133 किलोमीटर लंबा यह एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को सीधे बिहार की सीमा से जोड़ेगा. इसके शुरू होने के बाद गाजीपुर से मांझी घाट तक का सफर, जो अभी करीब 4 घंटे में पूरा होता है, घटकर सिर्फ डेढ़ घंटे रह जाएगा. इसके साथ…

