What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग में बुधवार को जिंगल बेल स्कूल की कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित ‘सीता राम सरोवर’ और सरयू प्रयोगशाला का अवलोकन कर जल संरक्षण, नदी पारितंत्र और वैज्ञानिक अनुसंधानों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की. शैक्षणिक भ्रमण गुंजन के समन्वय में आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षिकाएं स्वीटी मंध्यान, मौमिता प्रमाणिक और काजल सिंह भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं. 3 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? भारी बारिश के बीच जानें किन राज्यों…
Ram Mandir CEO: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक बुधवार को अयोध्या में हुई. बैठक में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम पर मुहर लगा दी गई. रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पहला CEO बनाया गया है. इसके साथ ही ट्रस्ट के तीन रिक्त सदस्य पदों को भी भर दिया गया. ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मणिरामदास छावनी स्थित आवास पर दोपहर करीब दो बजे बैठक शुरू हुई. बैठक में ट्रस्ट की व्यवस्थाओं, मंदिर प्रबंधन और विभिन्न समितियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई. लद्दाख में…
Ghaziabad Aerocity Project: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित एयरोसिटी परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) एयरोसिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करते हुए बुधवार को अधिसूचना जारी करेगा. परियोजना के लिए मोरटी, अटौर और मेवला अगरी गांवों की करीब 200 हेक्टेयर जमीन जुटाई जाएगी. प्राधिकरण बोर्ड पहले ही एयरोसिटी परियोजना के लिए जमीन जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है. अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित जमीन मालिकों से नियमानुसार आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे. RIMC प्रवेश परीक्षा के लिए NTA ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया,…
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 41,000 करोड़ रुपये से अधिक के भव्य बजट वाले कई क्रांतिकारी फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी है.मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के कोने-कोने तक आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों की समृद्धि का जाल बिछाने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया.कैबिनेट के इन ऐतिहासिक फैसलों से राज्य में प्रगति की एक नई लहर दौड़ गई है, ग्रामीण विकास को नई उड़ान (29,619 करोड़ रुपये): 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली ‘विकसित भारत:…
ग्रेटर नोएडा: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की तैयारी है.यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित इंटरचेंज जल्द शुरू होने की उम्मीद है.इसके चालू होने के बाद फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई शहरों से आगरा, मथुरा, कानपुर और लखनऊ की ओर सफर आसान हो जाएगा.साथ ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना भी तेज और सुविधाजनक हो सकता है.रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरचेंज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.इसे सितंबर तक तैयार करने और अक्टूबर से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है.हालांकि,…
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दिलकुशा रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। विक्रमादित्य मार्ग स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-213 यानी दिलकुशा क्रॉसिंग पर चार लेन के आरओबी का निर्माण शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य से जुड़ी बाधाओं को दूर करने का काम मंगलवार से शुरू होगा। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। करीब 650 मीटर लंबे और चार लेन के इस आरओबी के बनने से लगभग तीन लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे सुलतानपुर रोड, हजरतगंज, लालबत्ती चौराहा और…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की ओर से NEET UG पेपर लीक के विरोध में देशभर में हुए प्रदर्शनों से जुड़े FIR रद्द करने के फैसले का CJP (Cockroach Janata Party) नेता अभिजीत दिपके ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन छात्रों और परिवारों के लिए “सच्ची न्याय की जीत” है, जिन्होंने पेपर लीक विवाद के खिलाफ आवाज उठाई थी. दिपके ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अदालत का यह फैसला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों के साथ-साथ देशभर में आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों की भी…
Varanasi Township: काशी के शहरी विस्तार को नई रफ्तार देने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) कल्लीपुर में एक बड़ी आवासीय परियोजना विकसित करने जा रहा है. करीब 250 एकड़ क्षेत्र में ‘आनंद काशी’ आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी. इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस एकीकृत गेटेड हाईटेक टाउनशिप के रूप में तैयार करने की योजना है. टाउनशिप में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए 24, 18, 12 और 9 मीटर चौड़ी चार तरह की सड़कें बनाई जाएंगी. इसके अलावा आवासीय प्लॉट, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यावसायिक क्षेत्र, पार्क और मियावाकी वन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. कानपुर मेट्रो का…
Kanpur Metro Corridor 2: कानपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) के 4.50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण अब अहम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस सेक्शन के बर्रा-8 और शास्त्री चौक स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म लेवल की ढलाई पूरी कर ली गई है. इससे पहले जून में विजय नगर और बर्रा-7 स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म लेवल का काम पूरा हो चुका था. इस तरह एलिवेटेड सेक्शन के कुल चार स्टेशनों पर यह काम पूरा हो गया है. गुरुग्राम मेट्रो के तीन स्टेशनों पर जमीन का इंतजार, GMRL…
Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन स्थित सभागार (भूतल) में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विषयों के विषय संयोजकों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के वरिष्ठ शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पाठ्यक्रम व्यवस्था के सुचारू संचालन, परीक्षा प्रणाली में सुधार, बोर्ड ऑफ स्टडीज की नियमित बैठकों के आयोजन तथा प्रश्न पत्रों के प्रारूप में समयानुकूल बदलावों पर गहन विमर्श किया गया. प्रकाश राज बेंगलुरु में हिरासत में, कर्नाटक में SIR-2026 के खिलाफ ‘इलेक्शन कमीशन चलो’ मार्च, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर बवाल कुलपति ने क्या कहा? कुलपति ने…

