What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
UP Transport Corporation Salary Hike: योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखाकार कम टैली ऑपरेटर और प्रोग्रामर के मानदेय में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. बढ़ा हुआ मानदेय जुलाई महीने से लागू होगा. माफिया की जमीन पर अब किताबों का राज! प्रयागराज में विजय मिश्रा की जमीन पर बनेगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में हर साल 10 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान है. इसके तहत जनवरी में 5 प्रतिशत और जुलाई में…
Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले हजारों छात्रों के लिए योगी सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. जिस जमीन पर कभी पूर्वांचल के चर्चित माफिया विजय मिश्रा का कब्जा था, वहां अब शिक्षा की अलख जगाने की तैयारी है. योगी सरकार इस जमीन पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला डिजिटल लाइब्रेरी बनाने जा रही है. अल्लापुर में स्थित इस जमीन पर करीब 450 वर्ग मीटर क्षेत्र में लाइब्रेरी का निर्माण प्रस्तावित है. लाइब्रेरी की चार मंजिलों पर करीब 2 हजार प्रतियोगी छात्र एक साथ बैठकर पढ़ाई कर…
Noida Water Crisis News: चमचमाती बहुमंजिला इमारतों और आधुनिकता के दावों के बीच, नोएडा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो इंसानियत को झकझोर कर रख देती है. पिछले एक महीने से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 400 से अधिक परिवारों के लिए प्यास बुझाना किसी जंग जीतने जैसा हो गया है. सरकारी वादों और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच, इन गरीब परिवारों के मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर गंदे नाले से पानी भरने को मजबूर थे. झारखंड सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, TDPL की सभी भर्ती परीक्षाओं पर भी रोक गंदे नाले में उतरीं…
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन निदेशालय के अधीन वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1308 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 5 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. भर्ती प्रक्रिया में PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी.…
Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में एक IPS अधिकारी की मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला उलझ गया है. शुरुआती तौर पर मौत को हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन बाद में मृतका के शरीर से सोने-चांदी के गहने गायब मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उत्तराखंड: देहरादून में आज से 4 दिवसीय एशियन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ओपन ट्रॉफी चैंपियनशिप का आगाज हार्ट अटैक से मौत की मिली थी सूचना पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के मुताबिक, 16 अगस्त…
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘गदर’ के तीसरे पार्ट यानी ‘गदर 3’ को लेकर भी फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है. पत्रकार शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सनी देओल ने ‘गदर 3’ को लेकर पूछे गए एक मजेदार सवाल पर ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर वह खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दिल्ली मास्टर प्लान 2047! करोल बाग होगा जाम और लटकते तारों से मुक्त, फ्लाईओवर से लेकर अंडरग्राउंड केबल तक होंगे बड़े बदलाव पोते को पाकिस्तान से लाने का फैन…
Delhi Master Plan 2047: दिल्ली के करोल बाग और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले समय में ट्रैफिक जाम, खराब सड़कों और बाजारों में लटकते तारों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. दिल्ली मास्टर प्लान 2047 के तहत करोल बाग को आधुनिक और व्यवस्थित क्षेत्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए यातायात व्यवस्था सुधारने से लेकर पैदल यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और हरित क्षेत्र विकसित करने तक कई योजनाओं पर काम किया जाएगा. भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मंजूरी, 13 हजार करोड़ से 7 घंटे में पूरा होगा सफर बी-जोन…
Bhopal-Agra Greenfield Expressway project: भोपाल से आगरा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भोपाल-आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दे दी है. करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फोरलेन एक्सप्रेस-वे के तैयार होने के बाद भोपाल से आगरा का सफर 12-13 घंटे से घटकर करीब 7 घंटे रह जाने की उम्मीद है. NIELIT ने लॉन्च किया National Cyber Security और AI Hackathon ‘Cyber Kushti 2026’ विदिशा और सागर से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत नया फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे मध्य प्रदेश…
Hapur Bypass Service Road: मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में सड़क और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. बुधवार को दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दो अलग-अलग पत्र सौंपे और क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने और लंबित कार्यों को पूरा कराने का आग्रह किया. नोएडा से दिल्ली सफर हुआ आसान, एक कार्ड से Aqua और Blue Line पर कर सकेंगे यात्रा; जानें कीमत और बनाने का तरीका धनौरा के पास सर्विस रोड की मांग सांसद ने हापुड़…
नई दिल्ली: नोएडा और दिल्ली के बीच मेट्रो से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब यात्रियों को नोएडा और दिल्ली मेट्रो के लिए अलग-अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC लॉन्च कर दिया है. इस कार्ड से यात्री नोएडा मेट्रो की Aqua Line के साथ दिल्ली मेट्रो की Blue Line पर भी यात्रा कर सकेंगे. यह कार्ड देश के उन अन्य मेट्रो नेटवर्क और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां NCMC की सुविधा उपलब्ध है. Raksha Bandhan…

