What's Hot
Author: Shailesh Yadav
शैलेश यादव Readmeloud के एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 1 वर्ष से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. इससे पहले वे प्रसिद्ध समाचार चैनल Zee News में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वे मुख्य रूप से विदेश, क्राइम, राजनीति, शासन-प्रशासन और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी बेबाक, निष्पक्ष और संवेदनशील पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. शैलेश की लेखन शैली की मुख्य विशेषता यह है कि वे तथ्यों (facts) के साथ-साथ संवेदना, कहानी और समाज की जमीनी हकीकत को प्रमुखता से पाठकों के सामने प्रस्तुत करते हैं.
US Iran talks Update: इस्लामाबाद में उम्मीदों की लंबी रात आखिरकार निराशा में बदल गई. करीब 21 घंटे तक चली ऐतिहासिक वार्ता के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता नहीं हो सका. जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, सुलह की उम्मीदें कमजोर पड़ती गईं और अंत में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ ऐलान कर दिया, बातचीत नाकाम रही. बुंदेलखंड में बजेगा ‘मेक इन इंडिया’ का बिगुल, चित्रकूट में 562 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री से बदलेगी किस्मत इस्लामाबाद वार्ता का निष्कर्ष इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं…
Anaconda Snake facts in hindi: दुनिया के सबसे बड़े और भारी सांप की बात हो, तो सबसे पहले दिमाग में एनाकोंडा का नाम आता है. हॉलीवुड फिल्मों ने इसकी छवि एक खूंखार इंसानखोर शिकारी के रूप में बना दी है, लेकिन असलियत इससे काफी अलग और दिलचस्प है. घने जंगलों, दलदली इलाकों और धीमी बहने वाली नदियों में रहने वाला यह विशालकाय सरीसृप अपनी फुर्ती से नहीं, बल्कि जबरदस्त ताकत और धैर्य से शिकार करता है. पानी में लगभग अदृश्य रहकर यह घात लगाता है और सही मौके पर हमला करता है. इंसानों के लिए कितना खतरा? फिल्मों के विपरीत,…
Chitrakoot Defence Corridor: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अब विकास की नई कहानी लिखी जाने जा रही है. चित्रकूट में जल्द ही ‘मेक इन इंडिया’ की गूंज सुनाई देगी, जहां भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) 562.5 करोड़ रुपये की लागत से 75 एकड़ जमीन पर अत्याधुनिक डिफेंस फैक्ट्री स्थापित करने जा रही है. इस फैक्ट्री में आधुनिक राडार, वायु रक्षा प्रणाली और अन्य हाईटेक रक्षा उपकरणों का निर्माण होगा. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BEL के अध्यक्ष मनोज जैन को भूमि आवंटन पत्र सौंपकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हरी झंडी दी. ‘दुल्हन बनी जाल… और दूल्हे से लाखों…
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां ‘दुल्हनिया गैंग’ के नाम से सक्रिय एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जो मासूम युवकों को शादी का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहा था. इस गिरोह की साजिश बेहद खतरनाक और सुनियोजित थी. गिरोह के सदस्य दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का लालच देकर गोरखपुर बुलाते थे. यहां एक युवती से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई जाती, लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू होता…
Saharanpur News: सहारनपुर की शांत वादियों में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने करोड़ों साल पुराने इतिहास को फिर से जिंदा कर दिया है. शिवालिक पहाड़ियां की गोद में बसे सहंसरा वैली में खुदाई के दौरान डायनासोर के अंडे और दुर्लभ जीवाश्म मिलने का दावा किया गया है. इस खोज ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हैरान किया है, बल्कि वैज्ञानिकों के बीच भी हलचल मचा दी है. गाजियाबाद का सुनहरा सपना अब हकीकत बनने को तैयार, इंटरनेशनल स्टेडियम और एरोसिटी से बदलेगी शहर की तकदीर शोधकर्ताओं के अनुसार बताया जा रहा है कि एक शोध संस्थान के वैज्ञानिक पिछले दो…
UP Board Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के इंटरनल मार्क्स सिस्टम में अपलोड कर दिए हैं, जिससे अब रिजल्ट जारी होने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. करीब 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस साल अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. 12 मार्च 2026 तक परीक्षाएं पूरी होने के बाद बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन 4 अप्रैल तक पूरा कर लिया. इसके बाद अब रिजल्ट तैयार करने का…
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की ‘छोटी दिल्ली’ कही जाने वाली गाजियाबाद अब अपनी पहचान को नए मुकाम तक ले जाने की तैयारी में है. शहर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर सकता है, क्योंकि यहां करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से एक मेगा प्रोजेक्ट जमीन पर उतरने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत प्रस्तावित इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और एरोसिटी प्रोजेक्ट अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है. लंबे समय से अटकी यह योजना अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रही है, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उत्साह का माहौल है. 2200 करोड़ का मेगा…
Bareilly Industrial Township News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने वाली एक बड़ी योजना को मंजूरी मिल गई है. बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने दिल्ली हाईवे से सटे इलाके में 126.3043 हेक्टेयर भूमि पर नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है. इस परियोजना के शुरू होने से निवेश के साथ-साथ बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. योजना का उद्देश्य और महत्व बरेली में प्रस्तावित यह नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप शहर के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली बड़ी पहल मानी जा रही है. दिल्ली हाईवे…
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में व्यापारियों की आवाज अब तेज हो चुकी है. बहादरगंज स्थित उद्योग व्यापार मंडल की अहम बैठक में साफ संदेश दिया गया, विकास चाहिए, इंतजार नहीं! सबसे बड़ा मुद्दा रहा गंगा एक्सप्रेस-वे, जिसे लेकर व्यापारियों में उम्मीद भी है और नाराजगी भी. उनका कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार है, लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ. मार्च में उद्घाटन की बात कही गई थी, मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. गंगा एक्सप्रेस-वे शुरू करने की मांग बैठक में व्यापारियों ने जोर देकर कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे पूरी तरह तैयार होने के बावजूद अभी तक…
Mathura Heritage City Project: उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर मथुरा में अब विकास और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. सरकार ने 6210 करोड़ रुपये की लागत से ‘हेरिटेज सिटी’ बसाने की तैयारी तेज कर दी है, जो इस धार्मिक नगरी को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. योजना को अमली जामा पहनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों को साफ कहा गया है कि हर पहलू सुविधाएं, लागत और गुणवत्ता माइक्रो लेवल पर तय की जाए ताकि…

