Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शादी जैसे पवित्र रिश्ते पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां ‘दुल्हनिया गैंग’ के नाम से सक्रिय एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जो मासूम युवकों को शादी का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बना रहा था. इस गिरोह की साजिश बेहद खतरनाक और सुनियोजित थी.
गिरोह के सदस्य दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का लालच देकर गोरखपुर बुलाते थे. यहां एक युवती से पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी कराई जाती, लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू होता था.
कैसे करते लोगों से मोटी रकम की वसूली
गिरोह के सदस्य दूसरे राज्यों के युवकों को शादी का झांसा देकर गोरखपुर बुलाते थे. यहां एक युवती से पूरी रस्मों के साथ शादी कराई जाती थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद असली खेल शुरू होता था. कुछ सदस्य खुद को पुलिसकर्मी बताकर मौके पर पहुंचते और दूल्हे व उसके परिवार को फर्जी केस में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देते. डर के माहौल में उनसे मोटी रकम वसूल ली जाती थी.
राजस्थान के युवक को बनाया शिकार
ताजा मामले में कोटा के एक युवक को इसी तरह जाल में फंसाया गया. उसे दलाल के जरिए गोरखपुर बुलाया गया, शादी कराई गई और फिर गिरोह के सरगना अंकुर सिंह ने खुद को इंस्पेक्टर बताकर करीब 3.11 लाख रुपये वसूल लिए.
7 आरोपी गिरफ्तार, नकली दुल्हन फरार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के पास से 1.65 लाख रुपये नकद, फर्जी पुलिस आईडी और आधार कार्ड बरामद हुए हैं. हालांकि, इस गिरोह की अहम कड़ी मानी जा रही नकली दुल्हन और उसकी साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.
दिल थामकर बैठिए! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के मार्क्स अपलोड, इस दिन आएगा रिजल्ट
पुलिस की अपील
एसपी नॉर्थ ने बताया कि यह एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह है, जो शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें, क्योंकि अब रिश्तों के नाम पर भी ठगी का खतरनाक खेल सामने आ चुका है.


