Gas cylinder eKYC Date: LPG गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी सूचना है। यदि आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की eKYC (इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो इसे 16 अगस्त तक हर हाल में करा लें। तय समय सीमा तक eKYC न कराने पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर बुकिंग, सब्सिडी के पैसे और अन्य सेवाओं में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
किन्हें करानी होगी eKYC?
लंबे समय से अपडेट न कराने वाले: जिन ग्राहकों ने काफी समय से अपने LPG कनेक्शन का KYC अपडेट नहीं कराया है। यदि हाल ही में आपने अपना मोबाइल नंबर, पता या अन्य विवरण बदला है। जिन उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी, SMS या कॉल के जरिए eKYC कराने की सूचना मिली है.
eKYC न कराने पर क्या होगा असर?
16 अगस्त की डेडलाइन तक eKYC प्रक्रिया पूरी न होने पर गैस एजेंसियां ग्राहक का रिकॉर्ड अपडेट नहीं कर पाएंगी. इसके परिणामस्वरूप एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में बाधा आ सकती है. सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी का पैसा अटक सकता है. कनेक्शन से जुड़ी अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलने में दिक्कत होगी.
eKYC कराने के दो आसान तरीके
- गैस एजेंसी में जाकर (ऑफलाइन तरीका)
अपने नजदीकी गैस एजेंसी कार्यालय जाएं.
साथ में आधार कार्ड और गैस पासबुक (कंज्यूमर नंबर) ले जाएं.
एजेंसी का कर्मचारी आधार वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के जरिए प्रक्रिया तुरंत पूरी कर देगा. - घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से
अपनी संबंधित गैस कंपनी (Indane, Bharat Gas या HP Gas) की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.
‘eKYC / KYC Update’ सेक्शन में प्रवेश करें.
अपना LPG कंज्यूमर नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार विवरण दर्ज करें.
आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.
आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
LPG कंज्यूमर नंबर / गैस पासबुक
आधार से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर
पहचान व पते का प्रमाण (आवश्यकता पड़ने पर)
ओडिशा में बाढ़ के हालात में सुधार, प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
16 अगस्त के पास एजेंसियों और पोर्टल पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। केवल आधिकारिक ऐप, पोर्टल या सीधे गैस एजेंसी के माध्यम से ही eKYC कराएं. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करें. यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो OTP वेरिफिकेशन के लिए उसे पहले अपडेट करा लें.


