Income Certificate Apply: आज के दौर में आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट) एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है. सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो, किसी सब्सिडी के लिए आवेदन करना हो, छात्रवृत्ति प्राप्त करनी हो या बैंक से लोन लेना हो, लगभग हर जगह इसकी आवश्यकता पड़ती है. यह प्रमाण पत्र व्यक्ति या परिवार की वार्षिक आय का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है, जिसे सभी सरकारी विभाग मान्यता देते हैं.
पहले आय प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया काफी जटिल मानी जाती थी. लोगों को सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे. लंबी कतारों में खड़ा रहना, फाइलों के आगे-पीछे होने का इंतजार करना और कई दिनों तक प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार, यह सब आम बात थी. लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था ने इस काम को काफी सरल बना दिया है. ऑनलाइन पोर्टल की मदद से नागरिक घर बैठे आवेदन कर सकते हैं और समय के साथ-साथ मेहनत की भी बचत कर सकते हैं.
दिल्ली की बेटियां बनेंगी ‘लखपति’! 1 अप्रैल से शुरू होगी नई बड़ी योजना
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें
आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की शुरुआत अपने राज्य के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से करनी होती है. प्रत्येक राज्य का अपना अलग पोर्टल होता है, जहां विभिन्न नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के निवासी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यदि पहले से अकाउंट बना हुआ है, तो सीधे लॉगिन किया जा सकता है. लॉगिन के बाद ‘सर्विसेज’ सेक्शन में जाकर आय प्रमाण पत्र का विकल्प चुनना होता है.
इसके बाद आवेदन फॉर्म भरना होता है, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, आय से संबंधित विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियां दर्ज करनी होती हैं. साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वेतन पर्ची या आयकर रिटर्न जैसे जरूरी दस्तावेज स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करने होते हैं. सभी जानकारियां सही तरीके से भरने के बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर आवेदन जमा किया जाता है.
आवेदक को एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना मिलती
आवेदन सबमिट करने के बाद पोर्टल पर ही उसकी स्थिति ट्रैक की जा सकती है. सामान्य तौर पर 10 से 15 दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है. प्रमाण पत्र तैयार होने पर आवेदक को एसएमएस या ईमेल के जरिए सूचना मिलती है, जिसके बाद वह इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकता है.
25 की उम्र में SIP शुरू की तो 5.8 करोड़, 35 में की तो सिर्फ 1.8 करोड़! समझिए गणित
ऑनलाइन प्रक्रिया का सबसे बड़ा फायदा यह है कि समय की बचत होती है और दस्तावेज सुरक्षित रहते हैं. सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और लंबी प्रतीक्षा से भी राहत मिलती है. डिजिटल युग में आय प्रमाण पत्र बनवाना अब पहले जितना कठिन नहीं रहा. कुछ आसान चरणों का पालन कर इसे घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है.


