Entertainment Desk: बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ हाल ही में बेटे की मां बनी हैं. 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद से वह पूरी तरह लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर थीं. प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने लो-प्रोफाइल रहना पसंद किया और मां बनने के बाद अपना पूरा समय रिकवरी और मदरहुड को दिया.
अब पहली बार कैमरे के सामने आकर उन्होंने फैंस को खुश कर दिया है. मां बनने के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस ने सबका ध्यान खींच लिया. उनके चेहरे पर अलग ही चमक नजर आई, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह मदरहुड ग्लो से दमक रही हैं. बड़ी मुस्कान के साथ उन्होंने अपनी मौजूदगी को और खास बना दिया.
हर महीने 2000 रुपये सीधे खाते में! महिलाओं के लिए सरकार की बड़ी सौगात
हाल ही में सामने आए एक वीडियो में कैटरीना फिटनेस ट्रेनर यासमीन करांचीवाला के साथ नजर आईं. दोनों को कार में बैठकर बातचीत करते देखा गया. इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना जल्द ही अपनी फिटनेस जर्नी दोबारा शुरू करने वाली हैं. वीडियो में उन्होंने अपना चेहरा ब्लैक मास्क से कवर किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराती हैं और हाथ हिलाकर अभिवादन भी करती हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है.
वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने उन्हें “ग्लोइंग मम्मी” बताया, तो दूसरे ने लिखा कि मां बनने के बाद उनका नूर और बढ़ गया है. कई लोगों ने उनकी मुस्कान को मिस करने की बात भी कही और लंबे समय बाद उन्हें देखकर खुशी जाहिर की.
बेटे के जन्म की खुशखबरी कैटरीना और विक्की कौशल ने साल 2025 के अंत में एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की थी. उन्होंने बेटे का नाम ‘विहान’ रखते हुए लिखा था, “हमारी रोशनी की किरण विहान कौशल… प्रार्थनाएं कबूल हुईं… हमारी दुनिया एक पल में बदल गई है.” इस पोस्ट ने फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी भावुक कर दिया था.
पिता बनने के अनुभव पर बात करते हुए विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कैटरीना को ‘वॉरियर’ बताया. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी से लेकर मां बनने के शुरुआती दिनों तक कैटरीना ने जिस मजबूती से सब कुछ संभाला, वह सराहनीय है. विक्की ने ‘न्यू डैड’ बनने के एहसास को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और जमीन से जुड़ा अनुभव बताया.
एकतरफा प्यार या पुरानी रंजिश? दुल्हन को गोली मारने का VIDEO वायरल
9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंधा यह कपल अब अपने जीवन के नए और खूबसूरत अध्याय का आनंद ले रहा है. प्रोफेशनल लाइफ और पेरेंटहुड के बीच संतुलन बनाने की उनकी कोशिश को फैंस और करीबियों का पूरा समर्थन मिल रहा है. बेटे विहान के आने से कौशल परिवार में खुशियों का माहौल है और प्रशंसक अब नन्हे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


