Raksha Bandhan special train: रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा और वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच 22 से 31 अगस्त तक 6 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके साथ ही लंबी दूरी की 8 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाएंगे.
सावन में मेहंदी लगाना सिर्फ रिवाज नहीं! जानिए हाथों की लाली में छिपा कौन-सा गहरा रहस्य
बरेली-रुड़की के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से बरेली-रुड़की के बीच ट्रेन संख्या 04321/04320 और 04319/04322 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. ये ट्रेनें बरेली से रुड़की और रुड़की से बरेली के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देंगी. इन ट्रेनों के प्रमुख ठहराव रामपुर, मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, चंदोक और लक्सर होंगे.
हरिद्वार-लखनऊ के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए 04329/04330 हरिद्वार-लखनऊ-हरिद्वार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन लखनऊ, संडीला, बालामऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और नजीबाबाद समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
इन प्रमुख ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त स्लीपर कोच
त्योहारों के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली-पूर्वांचल रूट की प्रमुख ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. इनमें शामिल हैं.
- 14207/14208 पद्मावत एक्सप्रेस
- 14205/14206 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस
- 20393 संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 20340 हमसफर एक्सप्रेस
- 20963/20964 इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
E-Upahaar 2026: राष्ट्रपति के चुनिंदा उपहारों की ऑनलाइन नीलामी, 300 खास गिफ्ट पर लगा सकेंगे बोली
रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए 6 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इसके अलावा 8 प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की गई है. इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी.


