West Bengal VBG-RAMG Scheme: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बाद विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की रफ्तार तेज हो गई है. राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण विकास के लिए खजाना खोल दिया है. केंद्र की ओर से राज्य को ‘वीबी जी-राम जी’ (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण) योजना के तहत 8,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
वॉटर वॉर’ की आहट? ब्रह्मपुत्र पर चीन का मेगा-डैम, भारत के लिए क्यों है बड़ा खतरा
इसके साथ ही, ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ग्राम सड़क योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम से राज्यव्यापी ‘जन कल्याण शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह जानकारियां साझा कीं.
मनरेगा की जगह अब ‘वीबी जी-राम जी’ योजना: मिलेंगे 125 दिन का रोजगार
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की नई ‘वीबी-जी राम जी’ योजना ने अब पारंपरिक मनरेगा (MGNREGA) की जगह ले ली है. इस नई योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को सालाना 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीधे तौर पर मजबूती मिलेगी.
अवैध प्रवासियों को नहीं मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री ने शिविरों की शुरुआत करते हुए यह साफ कर दिया कि इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल देश के वैध नागरिकों को ही मिलना चाहिए और किसी भी हाल में अवैध प्रवासियों तक इसका फायदा नहीं पहुंचना चाहिए.
15 से 17 जून तक लगेंगे 1,100 ‘जन कल्याण शिविर’
राज्य के नागरिकों को एक ही छत के नीचे केंद्र और राज्य सरकार की 54 बड़ी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रदेशभर में 1,100 ‘जन कल्याण शिविरों’ का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 15 जून से 17 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे. आम लोग इन शिविरों में जाकर सीधे जानकारी ले सकते हैं और योजनाओं के लिए अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.
प्रमुख योजनाएं (केन्द्रीय एवं राज्य सरकार
आयुष्मान भारत योजना, पश्चिम बंगाल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, अन्नपूर्णा योजना, बिना मूल्य सामाजिक सुरक्षा योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), ई-श्रम कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), पीएम श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM), पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN), पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi), पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम मत्स्य किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY), PMFME योजना (सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना), पीएम इंटर्नशिप योजना.
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला. 755 करोड़ रुपये से बनेगी चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन
राज्य सरकार का लक्ष्य इन शिविरों के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और आर्थिक सहायता पहुंचाना है. यदि आप भी इनमें से किसी योजना के पात्र हैं, तो अपने नजदीकी शिविर में जाकर समय रहते आवेदन कर सकते हैं.


