Rajasthan Weather Update (22 May 2026): राजस्थान में पिछले करीब दो सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से लोगों को 22 और 23 मई को कुछ राहत मिलने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार से सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर और फलोदी में शुक्रवार को लू चलने की चेतावनी दी गई है.
Engineering के बाद सबसे बड़ा सवाल – अब कौन सा रास्ता चुनें?
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रह सकता है. हालांकि 22 और 23 मई को उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में दोपहर बाद मौसम अचानक बदलने की संभावना है. इस दौरान मेघगर्जन के साथ कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में धूलभरी हवाओं के कारण कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जा सकती है. हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है.
24 मई के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद 24 मई से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी तेज हो सकती है. अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी. इसके साथ ही कई जिलों में हीटवेव और कुछ क्षेत्रों में तीव्र हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना है.
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन के तापमान में तेजी से इजाफा हो सकता है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील भी की गई है.
Greater Noida West में तेजी से बन रहा आधुनिक STP
प्री-मानसून गतिविधियों के संकेत
भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि 4 जून से राजस्थान के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिले हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल सामान्य बनी हुई है. मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुका है और अनुकूल परिस्थितियों के चलते इसके 26 मई तक केरल तट पर पहुंचने की संभावना जताई गई है. इसके असर से दक्षिण भारत और तटीय राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की है.
aa

