RailOne Tatkal Ticket Booking: ट्रेन में तत्काल (Tatkal) टिकट बुक करना किसी जंग जीतने से कम नहीं है. बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही सेकंड में सीटें फुल हो जाती हैं. ऐसे में केवल तेज इंटरनेट होना ही काफी नहीं है, बल्कि सही रणनीति और तैयारी भी बेहद जरूरी है. अगर आप भी तत्काल टिकट बुक करते समय वेटिंग लिस्ट से परेशान रहते हैं, तो RailOne App के ये 5 सीक्रेट फीचर्स आपकी राह आसान कर सकते हैं. इन टिप्स और फीचर्स की मदद से आप बुकिंग प्रोसेस को बेहद तेज बना सकते हैं और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना को कई गुना बढ़ा सकते हैं.
कन्फर्म तत्काल टिकट पाने के 5 ‘गोल्डन रूल्स’
- पैसेंजर मास्टर लिस्ट (Master List) का करें इस्तेमाल
तत्काल बुकिंग में सबसे ज्यादा समय यात्रियों की जानकारी दर्ज करने में जाता है. RailOne ऐप में आप यात्रा करने वालों का नाम, उम्र, जेंडर और बर्थ प्रेफरेंस पहले से सेव करके रख सकते हैं. बुकिंग के समय आपको टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस एक क्लिक में पैसेंजर सिलेक्ट करें और आगे बढ़ें. - पेमेंट ऑप्शंस रखें पहले से तैयार
बुकिंग के आखिरी स्टेप में पेमेंट अटकने से टिकट हाथ से निकल जाती है. ऐप में अपना पसंदीदा UPI ID, कार्ड विवरण या नेट बैंकिंग ऑप्शन पहले से सेट रखें. UPI ऐप को पहले से ओपन रखें ताकि नोटिफिकेशन आते ही PIN डालकर तुरंत पेमेंट पूरा किया जा सके. - समय से पहले लॉगिन और ऐप अपडेट
तत्काल बुकिंग विंडो खुलने से ठीक 10-15 मिनट पहले ऐप में लॉगिन कर लें. आखिरी समय पर OTP न आने या पासवर्ड भूलने जैसी समस्याएं आपका समय बर्बाद कर सकती हैं. इसके साथ ही सुनिश्चित करें कि आपके फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन ही इंस्टॉल हो, ताकि किसी बग की वजह से ऐप क्रैश न हो. - सर्च और प्रेफरेंस पहले से सेट करें
बुकिंग का समय होने से पहले ही ‘Plan My Journey’ सेक्शन में जाकर बोर्डिंग और डेस्टिनेशन स्टेशन, ट्रेन नंबर, तारीख और Tatkal Quota चुनकर रखें. जैसे ही घड़ी में तत्काल का सही समय हो (AC के लिए सुबह 10 बजे और Sleeper के लिए सुबह 11 बजे), सीधे प्रक्रिया आगे बढ़ाएं. - ऐप का लेटेस्ट वर्जन ही करें इस्तेमाल
पुराने वर्जन में टेक्निकल इश्यूज या धीमी स्पीड जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. लेटेस्ट वर्जन में स्पीड और सिक्योरिटी से जुड़े सुधार होते हैं, जो तत्काल बुकिंग जैसी तेज प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं.
3 स्टेप्स में ऐसे करें बुकिंग
तत्काल समय से 10-15 मिनट पहले लॉगिन करें. स्टेशन, तारीख और ‘Tatkal’ कोटा सिलेक्ट करके ट्रेन व क्लास (SL, 3AC, 2AC) चुनें.
पहले से सेव की गई ‘Master List’ से यात्रियों के नाम तुरंत चुनें. बिना देर किए UPI या नेट बैंकिंग से भुगतान करें. पेमेंट सफल होते ही आपकी कन्फर्म टिकट स्क्रीन, SMS और ईमेल पर उपलब्ध होगी.
CWG 2026: गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 10,000 मीटर में जीता रजत पदक, हरजिंदर कौर ने भी दिलाया सिल्वर
तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान हर सेकंड कीमती होता है. ऑटो-फिल और फास्ट पेमेंट ही आपको वेटिंग लिस्ट के झंझट से बचा सकते हैं.


