Author: Readmeloud Editorial Team

ReadmeLoud

The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.

पटना: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य में 1,64,518 करोड़ रुपये की लागत से 2,424 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें नए राजमार्गों के विकास, सड़कों के चौड़ीकरण, बाईपास निर्माण और रेल ओवर ब्रिज (ROB) जैसी योजनाएं शामिल हैं. इन परियोजनाओं से बिहार के कई जिलों में आवागमन आसान होने के साथ कारोबार, उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शुक्रवार को नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन…

Read More

गुरुग्राम: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नमो भारत ट्रेन और मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. प्रस्तावित स्टेशन मुख्य चौराहों से दूर बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, ताकि यात्रियों के आने-जाने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या न बढ़े. इस संबंध में गुरुवार को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के अधिकारियों के बीच बैठक हुई. बैठक में प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन के रूट, स्टेशनों की लोकेशन और भविष्य में बनने वाले अंडरपास व फ्लाईओवर पर चर्चा की गई. अधिकारियों का जोर इस बात…

Read More

Bihar Infrastructure Projects: बिहार के सारण को उत्तर बिहार का प्रवेशद्वार बनाने की दिशा में सड़क और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं पर पहल तेज हो गई है. क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने, निवेश को बढ़ावा देने और शहरी विकास को व्यवस्थित करने के लिए 17 प्रमुख योजनाओं का प्रस्ताव रखा गया है. इनमें नॉर्थ रिंग रोड, जेपी सेतु से कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट के लिए संपर्क मार्ग और प्रस्तावित एयरो सिटी जैसी योजनाएं शामिल हैं. सारण के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित ट्रांसपोर्ट भवन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के…

Read More

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की करीब 1200 सहकारी ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास का रास्ता आसान होने जा रहा है. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करेगा, जिससे सोसायटियों को अलग-अलग विभागों से मंजूरी लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. प्रस्तावित व्यवस्था के तहत फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 160 से बढ़ाकर 300 करने का प्रावधान भी है. इससे सोसायटियों में निर्माण क्षेत्र और आवासीय फ्लैटों की संख्या बढ़ सकती है. इस संबंध में रोहिणी फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव ग्रुप ऑफ हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष आर्य…

Read More

Jhansi Bina Third Railway Line: दिल्ली से झांसी और बीना के बीच रेल सफर को तेज और सुगम बनाने की दिशा में रेलवे ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आगासोद से बीना स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है. गुरुवार शाम काम पूरा होने के बाद इस लाइन से पहली ट्रेन तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12652) को गुजारा गया. अब इस व्यस्त रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बढ़ाने और परिचालन का दबाव कम करने का रास्ता साफ हो गया है. इस परियोजना का फायदा केवल ट्रेनों की आवाजाही तक सीमित नहीं रहेगा. तीसरी लाइन…

Read More

Kanpur News: कानपुर से लखनऊ के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. करीब चार साल से बन रहा सरैया रेलवे ओवरब्रिज (ROB) अब जल्द ही तैयार होने वाला है. रेलवे ने पुल के ऊपर 24 गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया है और अब सड़क निर्माण का अंतिम चरण बाकी है. सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक पुल यातायात के लिए तैयार हो सकता है. हालांकि, इस पर वाहनों की आवाजाही कब शुरू होगी, इसका फैसला प्रशासन करेगा. इस पुल के शुरू होने से कानपुर-उन्नाव-लखनऊ के बीच आवागमन आसान होने और…

Read More

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ में यालिना जमाली के किरदार से चर्चा बटोरने वाली सारा अर्जुन इन दिनों अपने अभिनय के साथ-साथ स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं. शुक्रवार को उन्होंने लैक्मे फैशन वीक x FDCI में पहली बार रैंप वॉक किया. इस दौरान उनका अंदाज जितना खास रहा, उतनी ही दिलचस्प उनकी खूबसूरती और फैशन को लेकर सोच रही. सारा ने साफ कहा कि कोई भी हर वक्त परफेक्ट नहीं होता और कपड़े पहनते समय उनके लिए सबसे ज्यादा मायने आराम का है. यह भी पढ़ें- PM CARES for Children Scholarship: स्कॉलरशिप के लिए आधार जरूरी, नंबर नहीं होने…

Read More

केंद्र सरकार ने PM CARES for Children Scheme के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए आधार प्रमाणीकरण या आधार नंबर होने का प्रमाण देना जरूरी कर दिया है. इस संबंध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. यह स्कॉलरशिप योजना कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रखने के लिए बच्चों को सहायता प्रदान करती है. मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, योजना के तहत विशेष स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले बच्चों को आधार प्रमाणीकरण कराना होगा या आधार नंबर होने का प्रमाण देना होगा. हालांकि, अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया…

Read More

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश की व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में नितिन नवीन ने कहा कि विपक्ष की ओर से ‘रेजीम चेंज’ यानी सत्ता व्यवस्था में बदलाव जैसे शब्दों का इस्तेमाल उसके एजेंडे को उजागर करता है. नितिन नवीन के मुताबिक, विपक्ष की लड़ाई चुनाव सुधारों, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) या देश के युवाओं के भविष्य के लिए नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष का…

Read More

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया है. उन्हें 16 अक्टूबर की शाम को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था. दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, एक्टिविस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया…

Read More