Author: Readmeloud Editorial Team

ReadmeLoud

The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.

उत्तर प्रदेश में महा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस फैसले से लोगों को नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलेगा. महा नवमी नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाती है और मां दुर्गा की आराधना के लिए इसका विशेष धार्मिक महत्व है. नवरात्रि के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं. मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और भक्त व्रत, भजन-कीर्तन तथा आरती में शामिल होते हैं. सार्वजनिक अवकाश…

Read More

दिल्ली में इस साल दशहरा समारोह के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा. श्री केशव रामलीला समिति ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच यानी तिलचट्टे का पुतला जलाने का फैसला किया है. यह पुतला गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों का प्रतीक होगा. समिति का उद्देश्य लोगों को अपने घरों, आसपास के वातावरण और पूरे समाज को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक करना है. समिति के इस फैसले के तहत विजयादशमी पर बुराई के प्रतीक माने जाने वाले पारंपरिक पुतलों के साथ गंदगी के खिलाफ भी प्रतीकात्मक संदेश दिया जाएगा. कॉकरोच के विशाल पुतले…

Read More

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीमों का ऐलान कर दिया है. पांच मैचों की वनडे सीरीज में कप्तानी को लेकर बदलाव देखने को मिलेगा. शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली को पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी. यह…

Read More

मानसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी की आशंका है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं, कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा है. बारिश से किसानों की फसलों को भी नुकसान हो सकता है. दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश और…

Read More

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने विदेश मंत्रालय की तैयारियों और दौरे को लेकर कथित भ्रम पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा. रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे. राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मिस्टर रुबियो ने अपने कर्मचारी को मुंबई बुलाया है. मोदी जी, आपके विदेश मंत्रालय के अधिकारी इस बात को लेकर भ्रमित हैं कि क्या हो रहा है.…

Read More

लद्दाख: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दारचा सड़क और लेह एयरपोर्ट की नई यात्री टर्मिनल बिल्डिंग प्रमुख हैं. इनसे क्षेत्र में सड़क और हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ बिजली व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. 12 घंटे का सफर अब महज 3 घंटे में प्रधानमंत्री ने निम्मू-पदुम-दारचा सड़क को देश को समर्पित करते हुए कहा कि इसके निर्माण पर करीब 2,500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इस सड़क से…

Read More

kirti kulhari first production film: अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी अपने करियर में एक नई शुरुआत करने जा रही हैं. उनकी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘किनारे’ (Kinaare – Shores) का प्रीमियर धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) 2026 में होगा. इस फिल्म के जरिए कीर्ति ने निर्माता के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. फिल्म का निर्देशन और लेखन अकबर कादरी और आजम कादरी ने किया है. कीर्ति ने इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन बैनर किंत्सुकुरोई फिल्म्स (Kintsukuroi Films) के तहत बनाया है. इसमें अभिषेक कोका और मानसी गुप्ते सह-निर्माता हैं. फिल्म में कीर्ति के साथ राजीव सिद्धार्थ, अलका अमीन और रवि…

Read More

UP News: उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 वर्षीय रामसुगर और 30 साल की रानी राजपूत की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों की उम्र में 45 साल का अंतर है. पहले सगाई का वीडियो सामने आया और अब हल्दी की रस्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि नवरात्र के बाद दोनों विवाह के बंधन में बंध सकते हैं. सहार विकासखंड के अरियारी गांव निवासी रामसुगर और औरैया शहर की रहने वाली रानी राजपूत ने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सगाई की रस्म पूरी की थी. इस…

Read More

Kanpur Defence Corridor: उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. कानपुर नोड के दूसरे चरण के लिए तीन गांवों में 113.57 हेक्टेयर निजी जमीन खरीदने का रास्ता साफ हो गया है. शासन ने भूमि खरीद और उस पर मौजूद परिसंपत्तियों के मुआवजे के लिए करीब 394.39 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है. इस फैसले से परियोजना के अगले चरण को गति मिलने और क्षेत्र में रक्षा उपकरणों के निर्माण से जुड़ी औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद है. तहसील नरवल क्षेत्र के महाराजपुर, फुफवार सुईथोक और हाथीपुर गांवों में किसानों…

Read More

Kanpur-Kabrai highway: बुंदेलखंड की राह आसान बनाने वाले कानपुर-कबरई हाईवे के निर्माण की दिशा में कदम आगे बढ़ गया है. हाईवे के लिए कानपुर नगर की दो तहसीलों के 25 गांवों की करीब 125 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी. इसके लिए लगभग 125 करोड़ रुपये का मुआवजा निर्धारित किया गया है. भूमि अध्याप्ति विभाग ने मुआवजे से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने से प्रभावित किसानों को जमीन के बदले मुआवजा मिलने का रास्ता साफ होगा. राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के कानपुर-कबरई सेक्शन को चार और छह लेन के एक्सेस कंट्रोल हाईवे के रूप में विकसित करने…

Read More