उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी सरकार उपलब्ध कराएगी और किसी भी जरूरतमंद का इलाज धन के अभाव में नहीं रुकने दिया जाएगा.
995 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, गोरखपुर से CM योगी ने सपा-कांग्रेस को घेरा
जनता दर्शन में लोगों से सीधे मिले मुख्यमंत्री
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए.
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अधिकारियों को संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. प्रत्येक पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए.
उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए. साथ ही पारिवारिक विवादों के मामलों में पहले आपसी संवाद के माध्यम से समाधान का प्रयास करने और आवश्यकता होने पर ही कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बात कही.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण तत्परता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि लोगों को संतोषजनक समाधान मिल सके.
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक सहायता
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे. इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी के कारण किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के उच्च स्तरीय इलाज का अनुमानित खर्च (एस्टीमेट) जल्द तैयार कर उपलब्ध कराया जाए. एस्टीमेट प्राप्त होते ही सरकार आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराएगी.
DRDO ने लंबी दूरी की ‘कुशा’ मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया, भारत की वायु रक्षा क्षमता होगी और मजबूत
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी दिया जोर
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि इलाज के दौरान किसी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाए जाएं. उनका कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचना सरकार की प्राथमिकता है.
स्रोत: मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश.


