Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
Women Bone Health: महिलाओं की सेहत के लिए मजबूत हड्डियां बेहद जरूरी होती हैं, लेकिन अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं. डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स महिलाओं को खासतौर पर कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. उम्र बढ़ने के साथ, खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा काफी बढ़ जाता है. अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं मिलता, तो शरीर हड्डियों से ही कैल्शियम खींचने लगता है. इससे हड्डियां कमजोर…
Mahakumbh Viral Girl Monalisa News: महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है. यह विवाह बुधवार को केरल के अरुमानूर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ. शादी के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में फैंस, मीडिया प्रतिनिधि और कई राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं. विवाह की रस्में पूरी होने के बाद नवविवाहित जोड़े ने मंदिर में भगवान के सामने माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया. इस…
Monalisa Viral Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस मोनालिसा अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं. यही वजह है कि उनकी हर नई पोस्ट कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है. हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वीमिंग पूल से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मोनालिसा पानी के अंदर और पूल…
LPG Booking Rule Changed: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलपीजी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. इस स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. सरकार का कहना है कि फिलहाल देश में पेट्रोल, डीजल और कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को रसोई गैस और पीएनजी की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं. इनमें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में कटौती और घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ाना शामिल है. सरकार ने घरेलू…
Gold Silver Rate Today 11 March 2026: घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 11 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला. जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होने की उम्मीद और डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दिया. आज के कारोबार में सोना 0.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया, वहीं चांदी के दाम में भी करीब 1 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई. हालांकि इससे पहले वाले कारोबारी सत्र में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अच्छी बढ़त देखने को मिली थी. यूपी…
LPG Booking Rule Change Update: अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की बढ़ती जंग के कारण मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस युद्ध का असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बढ़ते तनाव ने एनर्जी सेक्टर में नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं, जिससे पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में हालात काफी खराब हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर भारत में भी एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है. हाल ही में 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिससे आम लोगों को महंगाई का…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान विधानसभा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक फैसला लिया गया. सदन में राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. इस संशोधन के बाद अब दो से अधिक बच्चों की शर्त के कारण पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित रहने वाले लोगों को भी चुनाव में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यानी अब दो से ज्यादा संतान वाले माता-पिता भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ सकेंगे. विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि पहले राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा…
इस राज्य में तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन, 1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम, इस तरह करें अप्लाई
MP pension rules 2026: मध्य प्रदेश सरकार ने परिवार पेंशन के नियमों में अहम बदलाव करते हुए अब तलाकशुदा बेटियों को भी इसका हकदार बना दिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य में अविवाहित और विधवा बेटियों के साथ-साथ तलाकशुदा बेटियां भी माता-पिता की पारिवारिक पेंशन के दायरे में शामिल होंगी. इस बदलाव के लिए मध्य प्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 2026 के नियम 44 में संशोधन किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, पहले नियमों की कुछ तकनीकी सीमाओं के कारण तलाकशुदा बेटियां पेंशन से वंचित रह जाती…
Shivam Vashishtha anchoring story: आज के दौर में शादियां सिर्फ एक पारंपरिक रस्म नहीं रह गई हैं बल्कि वे एक ग्रैंड और यादगार उत्सव का रूप ले चुकी हैं. संगीत, मेहंदी, कॉकटेल नाइट और फैमिली गेम्स से भरी इन शादियों में एंटरटेनमेंट की भूमिका बेहद अहम हो गई है. इसी बदलते ट्रेंड के बीच लखनऊ के शिवम वशिष्ठ ने वेडिंग एंकरिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. लक्ज़री डेस्टिनेशन वेडिंग्स में खासा अनुभव रखने वाले शिवम आज उन चुनिंदा पेशेवर एंकरों में गिने जाते हैं, जिनकी मौजूदगी किसी भी शादी को खास और यादगार बना देती है. एंकरिंग…
UGC Regulation को लेकर आजमगढ़ में गरमाई राजनीति, धर्मेंद्र यादव से संसद में आवाज उठाने की मांग
UP News: आजमगढ़ के सरायमीर स्थित शालीमार रेस्टोरेंट में शैक्षणिक संस्थानों में जातीय भेदभाव के खिलाफ सशक्त यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर पूर्व छात्र नेताओं ने पत्रकार वार्ता की. इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े पूर्व छात्र नेताओं ने सरकार से इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की अपील की और आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव से आगामी संसद सत्र में इस विषय को उठाने की मांग की. पत्रकार वार्ता को जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली के कलीम जमाई, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजीव यादव, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वीरेंद्र यादव, यूपी कॉलेज के डॉ. राजेंद्र यादव और…

