Author: Anusa
अनुषा ReadMeLoud.com में सीनियर सब एडिटर हैं और उन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों का अनुभव है. उन्होंने हिसार यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है. पत्रकारिता की शुरुआत रिपोर्टिंग से करने के बाद उन्होंने लोकल प्रिंट मीडिया और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थान में काम किया.हेल्थ, यूटिलिटी, टेक और ट्रैवल उनकी प्रमुख विशेषज्ञता हैं. इन विषयों पर रिसर्च-बेस्ड, तथ्यात्मक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के साथ वह डिजिटल न्यूज़ स्टोरीज के एडिटोरियल रिसर्च, फैक्ट-चेकिंग और प्रस्तुति पर भी काम करती हैं.अनुषा की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- https://readmeloud.com/author/anusa/
Dal Bathua Recipe: ठंड का मौसम आते ही खान-पान में बदलाव दिखने लगता है. लोग साग-सब्जियों के अलग-अलग व्यंजनों का आनंद लेते हैं. इन्हीं में इन दिनों बथुआ साग की जबरदस्त मांग है. बाजार में यह 100 रुपये किलो तक बिक रहा है. खास बात यह है कि बथुआ लगभग हर सब्जी के साथ आसानी से एडजस्ट हो जाता है. गांवों में तो यह गेहूं के खेतों में खूब मिलता है, जहां लोग इसे तोड़कर घर लाते हैं और तरह-तरह से पकाते हैं. दाल-बथुआ: गांव की रसोई से आया खास स्वादगांव की ओर जाते समय दाल-बथुआ की चर्चा सुनने को…
Bihar Folk Dances: बिहार को अक्सर राजनीति, इतिहास और परीक्षाओं के राज्य के रूप में देखा जाता है. यहां की पहचान मौर्य और गुप्त काल, नालंदा विश्वविद्यालय, स्वतंत्रता आंदोलन और सिविल सेवा परीक्षाओं से जोड़ दी जाती है. लेकिन अगर बिहार की लोकसंस्कृति की आत्मा को सच-मुच समझना हो, तो वहां के नृत्य सबसे सशक्त और जीवंत माध्यम हैं. बिहार की मिट्टी में जन्मे नृत्य केवल मनोरंजन नहीं हैं. ये नृत्य आस्था, संघर्ष, प्रेम, विरह, उत्सव, ऋतुचक्र, विवाह, देवी-पूजा, सामाजिक चेतना और सामूहिक जीवन की अभिव्यक्ति हैं. खेतों से लेकर आंगन तक, नदी घाटों से लेकर पूजा-स्थलों तक, बिहार का…
Ashirwad Yojana Punjab: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही है 51,000 रुपये की मदद, जानें पूरी जानकारी
Ashirwad Yojana Punjab: केंद्र सरकार के साथ-साथ कई राज्य सरकारें भी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं. इन्हीं योजनाओं में से एक है पंजाब सरकार की आशीर्वाद योजना, जिसके तहत गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह योजना पहले शगुन योजना के नाम से जानी जाती थी, लेकिन अब इसे आशीर्वाद योजना के रूप में लागू किया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर बेटी की शादी के बोझ को कम करना और सामाजिक सुरक्षा…
Bamboo MDF Business Idea: आज के समय में लोग ऐसे बिजनेस की तलाश में रहते हैं जो यूनिक हो, बाजार में डिमांड वाला हो और जिसे गांव या शहर कहीं से भी शुरू किया जा सके. Bamboo MDF Business ऐसा ही एक नया और खास बिजनेस है, जिसे भारत में फिलहाल गिने-चुने 10-12 लोग ही कर रहे हैं. यही वजह है कि इसमें मुकाबला कम और ग्रोथ की संभावना ज्यादा है. बांस से बनने वाला MDF बोर्ड आज फर्नीचर, इंटीरियर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में तेजी से इस्तेमाल हो रहा है. इस आर्टिकल में हम आसान भाषा में जानेंगे कि Bamboo…
Jaisalmer fort untold story: राजस्थान की रेत में इतिहास की ऐसी अनगिनत कहानियां दबी हैं, जो आज भी पत्थरों और शिलालेखों में सांस लेती हैं. इन्हीं में से एक रोचक किस्सा जैसलमेर का है- एक ऐसी नर्तकी की कहानी, जिसका नाम आज भी किले के बाहर बने एक प्रवेश द्वार पर अमिट रूप से दर्ज है. यह कहानी है टीलों बाई की- कला, आश्रय, विरोध और चतुराई से इतिहास रच देने की दास्तान. कैसे पड़ा टीलों की पोल नामबताया जाता है कि जब जैसलमेर के महाराज गड़सी सिंह ने जैसलमेर किला का निर्माण करवाया, तब किले के बाहर एक भव्य…
Gold & Silver Prices Rise Explainer: पिछले कुछ समय से भारत में सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिल रहा है. सर्राफा बाजार से लेकर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक, हर जगह इन कीमती धातुओं के दाम चर्चा में हैं. आम खरीदार से लेकर निवेशक तक यह जानना चाहते हैं कि आखिर सोने-चांदी के दाम अचानक क्यों बढ़ गए और इसके पीछे कौन-कौन से कारक काम कर रहे हैं. यह एक्सप्लेनर उसी सवाल का जवाब देता है. क्या हुआ है? कीमतों में कितनी बढ़ोतरी दिखीबीते हफ्तों में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचीं, जबकि…
Explainer: देश के कई शहरों में साफ-सफाई को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब पटना नगर निगम ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी है. शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए अनुकूल बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन कर खुले में थूकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला लिया गया है. इस अभियान के तहत न सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा, बल्कि नियम तोड़ने वालों की तस्वीरें शहर में लगी वैरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर भी…
Artificial intelligence career Hindi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आज सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि जॉब मार्केट का सबसे बड़ा गेम-चेंजर बन चुका है. कोई इसे नौकरी खाने वाली मशीन कह रहा है, तो कोई इसे करोड़ों के मौके देने वाला भविष्य मान रहा है. सच्चाई यह है कि AI न तो पूरी तरह दुश्मन है, न ही पूरी तरह दोस्त, सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं. आज एक तरफ लोग डर रहे हैं कि AI उनकी नौकरी छीन लेगा, वहीं दूसरी तरफ वही AI कुछ लोगों को लाखों-करोड़ों की कमाई के…
Weekly Rashifal 19-25 January 2026: आज से शुरू हो रहा जनवरी का सबसे शुभ सप्ताह, चमकेगा भाग्य, जानिए 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल
Weekly Rashifal (19-25 January 2026): जनवरी माह का नया सप्ताह आज से शुरू हो रहा है. यह सप्ताह 19 जनवरी से 25 जनवरी तक रहेगा और इसकी शुरुआत एक अत्यंत शुभ ज्योतिषीय संयोग के साथ हो रही है. यह सप्ताह माघ गुप्त नवरात्र के पावन अवसर से शुरू हो रहा है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद फलदायी माना जाता है. इसके साथ ही ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह सप्ताह खास है, क्योंकि मकर राशि में शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल एक साथ विराजमान हैं. इस ग्रह स्थिति के कारण शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और मंगलादित्य राजयोग का…
जब संसार शोर बन जाए,और मन प्रश्नों से भर जाए,जब भीतर का दीपक कांपने लगे,तब एक नाम है जो मौन में भीआवाज़ बनकर उतर आते हैं-प्रेमानंद महाराज. आप संत नहीं,आप अनुभूति हैं.शब्द नहीं,शब्दों के पीछे छुपा भाव हैं.आपने हमें ईश्वर नहीं बताया,आपने हमें ईश्वर से मिलना सिखाया. कभी वृंदावन की गलियों मेंनंगे पांव चलते हुए देखा,तो लगा- यह देह नहीं,यह तो करुणा का चलता हुआ रूप है. भगवान भी मां के बिना अधूरा है….. आपके वस्त्र साधारण हैं,पर आपकी दृष्टि मेंब्रह्मांड समाया है.आपकी वाणी धीमी है,पर उसका कंपनसीधे आत्मा को छू जाता है. आप कहते हैं- ‘भगवान बाहर नहीं,भगवान तुम्हारे…

