What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
Nitin Nabin Press Conference: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं पर देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. नवीन ने विपक्षी नेताओं की विचारधारा को ‘अर्बन नक्सल’ मानसिकता बताते हुए कहा कि राहुल गांधी के इरादे कभी सफल नहीं होंगे. उनके ये बयान ऐसे समय आए हैं, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)…
Rahul Gandhi Chennai Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं. कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों से सीधे संवाद करना और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को समझना है. परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक, बढ़ती शिक्षा लागत, भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी जैसे मुद्दे इस अभियान के केंद्र में हैं. यह भी पढ़ें- Delhi News: CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली-NCR में हाई अलर्ट, सिंघु बॉर्डर से गाजियाबाद तक चेकिंग तेज, लगा लंबा जाम कांग्रेस…
Delhi-NCR Security Alert: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने जांच तेज कर दी, वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित तुलसी निकेतन बॉर्डर पर भी वाहनों की सघन चेकिंग की गई. इसके चलते इलाके में भारी ट्रैफिक जाम की खबर सामने आई. उधर, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने दिल्ली के मंडी हाउस सर्किल से फ्लैग मार्च निकाला. यह भी पढ़ें- Delhi News: CJP प्रदर्शन से पहले पिंक फोर्स तैनात, RAF का फ्लैग मार्च, मेट्रो पर पाबंदी…
UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे पूर्व अग्निवीरों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब पुलिस, वन, कारागार और परिवहन विभाग की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को लिखित और शारीरिक परीक्षा से नहीं गुजरना होगा. उन्हें केवल मेडिकल परीक्षण देना होगा. इसके साथ ही इन चारों विभागों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है. यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुरादाबाद के 47 गांवों की जमीन पर चलेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, 190 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित पूर्व…
Moradabad News: उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. गाजियाबाद से सीतापुर तक तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना के लिए मुरादाबाद में जमीन चिह्नित कर ली गई है. जिले के 47 गांवों की 190.53 हेक्टेयर जमीन इस परियोजना की जद में आएगी. रेलवे ने फाइनल सर्वे के आधार पर गाटा संख्या समेत जमीन का ब्योरा जिला प्रशासन को सौंप दिया है. अब राजस्व विभाग जमीन के रिकॉर्ड का मिलान कर भूमि स्वामियों की पहचान करेगा. इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. यह भी पढ़ें- Aligarh…
Aligarh News: अलीगढ़ शहर के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 22 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम-1956 की धारा 3ए के तहत अधिसूचना जारी की है. इसके तहत अलीगढ़ की गभाना और कोल तहसील के 37 गांवों की कुल 357.6565 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के दायरे में लाई गई है. प्रस्तावित रिंग रोड करीब 33.380 किलोमीटर लंबा छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे होगा. यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बनेंगी फोरलेन 10 नई सुरंगें, NHAI की टीम करेगी निरीक्षण 37 गांवों की…
Delhi Protest News: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. शनिवार को दिल्ली पुलिस की महिला इकाई ‘पिंक फोर्स’ को तैनात किया गया, जबकि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों ने मंडी हाउस सर्कल से फ्लैग मार्च किया. CJP कार्यकर्ता अभिजीत दीपके के दिल्ली पहुंचने से पहले IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई. यह भी पढ़ें- UP News: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार की बड़ी राहत, 4 विभागों में नहीं देनी होगी लिखित और शारीरिक परीक्षा महिला पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पिंक…
Kiratpur Manali Four Lane: हिमाचल प्रदेश में कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना को आगे बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. इस परियोजना के तहत 10 नई सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है. इन सुरंगों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की जांच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के विशेषज्ञों की उच्चस्तरीय टीम करेगी. टीम परियोजना स्थलों का निरीक्षण कर तकनीकी पहलुओं की समीक्षा करेगी. इसके बाद एनएचएआई मुख्यालय से डीपीआर को अंतिम मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. यह भी पढ़ें- Ramayana: ‘रामायण’ में कैकेयी बनीं लारा दत्ता, मंथरा के रोल में शीबा चड्ढा, नए पोस्टर रिलीज 9 अक्टूबर तक परियोजना स्थलों का…
Ramayana Movie: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. अब फिल्म से अभिनेत्री लारा दत्ता और शीबा चड्ढा के किरदारों की पहली झलक सामने आई है. लारा दत्ता फिल्म में अयोध्या की रानी कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी. दोनों के नए पोस्टर जारी किए गए हैं, जो रामायण की कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ की ओर इशारा करते हैं. यह भी पढ़ें- 180 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, 8 अक्टूबर को हुआ हाई स्पीड ट्रायल, जानें कहां हुआ परीक्षण कैकेयी…
Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की अंतर्महाविद्यालयी महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ. प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. रोमांचक मुकाबलों के बाद देव इंद्रावती महाविद्यालय, कटेहरी (अंबेडकर नगर) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर की टीम उपविजेता रही. यह भी पढ़ें- 180 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, 8 अक्टूबर को हुआ हाई स्पीड ट्रायल, जानें कहां हुआ परीक्षण 12 टीमों ने दिखाया दम, देव इंद्रावती कॉलेज ने मारी बाजी प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की…

