UP Online FIR: उत्तर प्रदेश में अब छोटे-मोटे मामलों में पुलिस थाने के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. अगर आपका मोबाइल, पर्स या जरूरी दस्तावेज खो जाते हैं तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. यूपी पुलिस ने इसके लिए UPCOP ऐप की सुविधा दी है, जिससे मिनटों में FIR या Lost Article की शिकायत दर्ज की जा सकती है.
ऐसे डाउनलोड करें UPCOP ऐप
सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और UPCOP ऐप डाउनलोड करें. ऐप इंस्टॉल होने के बाद उसे ओपन करें और अपना मोबाइल नंबर, नाम दर्ज करके एक पासवर्ड बनाएं. इसके बाद ‘ओके’ पर क्लिक करें. कुछ सेकेंड में आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा और ऐप खुल जाएगा. अब आप यूपी पुलिस की ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं.
इस राज्य में तलाकशुदा बेटियों को भी मिलेगी पेंशन, 1 अप्रैल 2026 से लागू नए नियम, इस तरह करें अप्लाई
FIR से जुड़े विकल्प कैसे चुनें
ऐप खुलने के बाद आपको कई विकल्प दिखाई देंगे. इनमें सबसे ऊपर FIR का ऑप्शन होगा. उस पर क्लिक करते ही आपको कई विकल्प मिलेंगे, जैसे-
Register e-FIR
View/Download FIR
Register Lost Article
View/Download Lost Article
Road Accident Cases
अगर आपका कोई सामान खो गया है तो Register Lost Article पर क्लिक करें.
खोए हुए सामान की जानकारी भरें
इसके बाद आपको दोबारा अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. फिर एक फॉर्म खुलेगा जिसमें नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी, वर्तमान पता, जिला और थाना चुनना होगा. इसके साथ ही आपको यह भी बताना होगा कि सामान कहां और कैसे खोया, और खोए हुए सामान का पूरा विवरण भरना होगा.
आवेदन लिखकर दर्ज करें शिकायत
सारी जानकारी भरने के बाद आपको थाना अध्यक्ष के नाम एक आवेदन लिखना होगा, जो 3000 शब्दों से कम होना चाहिए. आवेदन सबमिट करते ही आपकी शिकायत सीधे पुलिस के पास पहुंच जाएगी. कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर FIR या Lost Article का रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाएगा.
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से पहले खुशखबरी! उत्तराखंड-हिमाचल के बीच नया हाईवे तैयार
FIR की कॉपी ऐसे करें डाउनलोड
अगर आप अपनी FIR या शिकायत की कॉपी डाउनलोड करना चाहते हैं तो दोबारा UPCOP ऐप खोलें. वहां Search Your Application Status / Download विकल्प पर जाएं. मांगी गई जानकारी भरते ही आपकी FIR या शिकायत की कॉपी स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.


