What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
MP Mausam 9 October 2026: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर कुछ इलाकों में बदल सकता है. मौसम केंद्र भोपाल की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को जारी दैनिक मौसम विवरण के अनुसार 9 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 9 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार मौसम केंद्र…
हैदराबाद के हस्तिनापुरम इलाके में देर रात एक ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर के बाहर डिलीवरी पार्टनर्स ने विरोध प्रदर्शन किया. डिलीवरी पार्टनर्स ने आरोप लगाया कि स्टोर से उन्हें एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए दिए जा रहे थे. उनका कहना था कि ऐसे सामान की डिलीवरी करने पर ग्राहकों के साथ विवाद की स्थिति पैदा होती है और इसका खामियाजा डिलीवरी पार्टनर्स को भुगतना पड़ता है. मामले की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित ऑनलाइन ग्रॉसरी स्टोर पर छापेमारी कर जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान स्टोर से कुल 14 एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स बरामद…
दिल्ली हाईकोर्ट ने थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है. यह याचिका उस व्यक्ति ने दायर की है, जिसने दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री परवेश वर्मा पर मारपीट और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. मामले में अगली सुनवाई के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई है. यह भी पढ़ें- UPI चार्ज पर बड़ी खबर, 15 अक्टूबर से नहीं लगेगा MDR? NPCI को मिला नया प्रस्ताव दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस से उस याचिका पर स्थिति रिपोर्ट…
देश में ₹2,000 से अधिक के कुछ UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित MDR यानी Merchant Discount Rate चार्ज को फिलहाल टाला जा सकता है. व्यापारी संगठनों ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI से इस चार्ज को त्योहारी सीजन तक टालने की मांग की है. व्यापारी संगठनों ने इसे 31 दिसंबर 2026 तक स्थगित करने और 1 जनवरी 2027 से लागू करने का सुझाव दिया है. हालांकि, NPCI ने इस मामले में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर सिर्फ तकनीक नहीं, उपभोक्ताओं और बिजली कंपनियों के बीच सार्थक इंटरफेस बनें: ऊर्जा मंत्रालय NPCI…
ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि स्मार्ट मीटर केवल तकनीक लागू करने की प्रक्रिया तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इन्हें उपभोक्ताओं और बिजली वितरण कंपनियों यानी डिस्कॉम के बीच एक सार्थक इंटरफेस बनना चाहिए. नई दिल्ली में Metering India 2026 के 11वें संस्करण को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (डिस्ट्रिब्यूशन) शशांक मिश्रा ने कहा कि भारत के पावर सेक्टर के डिजिटलाइजेशन के सफर में स्मार्ट मीटरिंग अब एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रही है. यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, 9 अक्टूबर को बारिश के आसार…
दिल्ली-एनसीआर में मानसून खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देने लगा है. दिन में अभी गर्मी का असर बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. तेज हवाओं के कारण लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल रही है. यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रांति से सुशासन तक, मोबाइल ने बदली भारत की तस्वीर: पीएम मोदी 8 अक्टूबर को 34 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान 8 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन केवल संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि सुशासन और आम नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच का अहम साधन बन गया है. पीएम मोदी के अनुसार, डिजिटल इंडिया के केंद्र में मोबाइल फोन को रखकर भारत ने डिजिटल डिवाइड कम करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत का ब्रॉडबैंड…
विश्व बैंक की World Development Report 2026 में AI के इस्तेमाल को लेकर विकासशील देशों के लिए कई महत्वपूर्ण बातें सामने रखी गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देश मौजूदा AI टूल्स को अपनी स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनाकर इसका सबसे बड़ा फायदा हासिल कर सकते हैं. इसके लिए उन्नत AI सिस्टम को शुरुआत से विकसित करने पर अरबों डॉलर खर्च करना जरूरी नहीं है. रिपोर्ट में सरकारों से सस्ती AI एप्लिकेशन पर ध्यान देने, इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरी स्किल्स को मजबूत करने तथा सार्वजनिक सेवाओं में प्रभावी साबित हो चुके AI समाधानों को बड़े स्तर पर लागू करने की अपील…
बरेली शहर के बीचों-बीच कभी मालगाड़ियों की आवाजाही और लकड़ी के कारोबार की पहचान रही 100 साल से ज्यादा पुरानी मीटर गेज रेलवे लाइन अब इतिहास का हिस्सा बनने जा रही है. श्यामगंज और शाहदाना में रेलवे की करीब 100 बीघा जमीन पर अब नई आवासीय और व्यावसायिक कॉलोनी विकसित की जाएगी. यहां 350 आवासीय फ्लैट और 50 व्यावसायिक भवन बनाए जाने की योजना है. करीब चार साल पहले इस जमीन को 90 साल की लीज पर दिया गया था. अब परियोजना के तहत सड़क और बिजली से जुड़ा बुनियादी काम शुरू हो चुका है. हालांकि, परियोजना को कई अड़चनों…
लखनऊ: पुराने लखनऊ में रहने वाले लाखों लोगों के लिए इस दीपावली बड़ी राहत मिलने वाली है. ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बन रहा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर दीपावली पर यातायात के लिए खोलने की तैयारी है. इसके शुरू होने के बाद डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज दो मिनट में पूरा हो सकेगा. पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के बीच बनाया जा रहा यह टू-लेन फ्लाईओवर करीब 1.1 किलोमीटर लंबा है. खास बात यह है कि यह रेलवे ब्रिज के ऊपर बनाया गया है और इसकी ऊंचाई जमीन से करीब 25 मीटर है. यह…

