What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को औपचारिक सूचना दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा और सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में आयोजक पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे. यह भी पढ़ें- गंगा-यमुना और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की महाकनेक्टिविटी, जुड़ेंगे आगरा-प्रयागराज-जयपुर, 7 राज्यों का सफर होगा आसान सौरव दास ने कहा कि 10 अक्टूबर का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…
नई दिल्ली: देश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क लगातार मजबूत हो रहा है. अब अलग-अलग एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़कर ऐसा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे कई राज्यों और बड़े शहरों के बीच सफर आसान और तेज हो सके. गंगा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लिंक कॉरिडोर के जरिए जोड़ने की योजना इसी दिशा में बड़ा कदम है. यह भी पढ़ें- UP में 3 नए एक्सप्रेसवे की तैयारी तेज! 10 जिलों के 656 गांवों में जमीन अधिग्रहण शुरू इस कनेक्टिविटी के पूरी तरह विकसित होने के बाद दिल्ली, नोएडा, जेवर, आगरा, जयपुर, लखनऊ और प्रयागराज जैसे प्रमुख…
UP Expressway: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले तीन नए एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखने की तैयारी तेज हो गई है. योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट से इन एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. तीनों परियोजनाओं के लिए प्रदेश के 10 जिलों के 656 गांवों में कुल 81,193 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है. यह भी पढ़ें- दिल्ली से चेन्नई तक 2,200 KM का एक्सप्रेसवे, 7 राज्यों से होकर गुजरेगा, बुंदेलखंड के रास्ते कम होगी दूरी कुछ जिलों में भूमि अधिग्रहण के लिए गजट अधिसूचना जारी करने की…
मुंबई: जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता स्टारर साइकोलॉजिकल फैमिली ड्रामा फिल्म ‘तुम रहे ना तुम’ का वर्ल्ड प्रीमियर 10 अक्टूबर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ साउथ एशिया (आईएफएफएसए) टोरंटो में होगा. फिल्म को IFFSA टोरंटो में गाला प्रीमियर में विशेष रूप से चित्रित किया जाएगा. इसका संग्रहालय कनाडा के मिसिसोगा में सिनेप्लेक्स सिनेमाज कोर्टनी पार्क में स्थित होगा. फिल्म के निर्देशक प्रेम प्रकाश मोदी ने किया है. जिमी शेरगिल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि तनिष्का तिवारी, हर्ष छाया, जरीना वहाब और राजेश जैस अहम किरदारों में हैं. फिल्म का निर्माण विन्नी चावला, वृंदा चावला और सोनू…
Delhi Chennai Expressway: देश में एक्सप्रेसवे का नेटवर्क लगातार तेजी से बढ़ रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली से चेन्नई तक करीब 2,200 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे कॉरिडोर को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है. खास बात यह है कि यह पूरा रूट 7 राज्यों से होकर गुजरेगा. इस कॉरिडोर के जरिए दिल्ली से चेन्नई तक का सफर बुंदेलखंड और दक्षिण भारत के कई प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए पूरा होगा. यह भी पढ़ें- UP के गांवों में खुलेगा पढ़ाई का डिजिटल दरवाजा! योगी बोले-अब शहर जाने की जरूरत नहीं, 57,600 ग्राम पंचायतों तक पहुंची डिजिटल लाइब्रेरी…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि गांवों में स्थापित की जा रही डिजिटल लाइब्रेरियां युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संसाधनों को उनके घर के करीब ला रही हैं. इससे लंबे समय से चली आ रही शहर और गांव के बीच शैक्षिक संसाधनों की दूरी कम हो रही है. यह भी पढ़ें- दिल्ली के कंझावला में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 21.71 करोड़ से शुरू हुआ विकास कार्य मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहेराइच के तेजवापुर…
नई दिल्ली: बाहरी दिल्ली के कंझावला में जल्द ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा. दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (DSIIDC) ने इसके लिए 21.71 करोड़ रुपये की लागत से बुनियादी ढांचा विकसित करने का काम शुरू कर दिया है. परियोजना को करीब नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने के बाद यहां नए विनिर्माण उद्योगों के लिए जगह उपलब्ध होगी, जिससे आसपास के युवाओं के लिए रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में जमीन की कमी दूर करने की तैयारी, IT पार्क…
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में जमीन की कमी के बीच प्रशासन शहर के भविष्य के विस्तार के लिए एक बड़ी योजना पर विचार कर रहा है. आईटी पार्क में उपलब्ध 123 एकड़ से अधिक जमीन को विकास का ‘लॉन्च पैड’ बनाने का प्रस्ताव है. योजना के मुताबिक इस जमीन के विकास या नीलामी से मिलने वाले राजस्व का इस्तेमाल चंडीगढ़ के बाहरी हिस्सों में स्थित 22 गांवों की करीब 1,750 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में किया जा सकता है. यानी मौजूदा जमीन से कमाई होगी और उसी रकम को नई जमीन हासिल करने और उसे विकसित करने में लगाया जाएगा. प्रशासन का…
झांसी: बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीआईडीए) में अब डाटा सेंटर और आईटी उद्योगों को बढ़ावा देने की तैयारी है. इसके लिए करीब 1,000 एकड़ जमीन में डाटा सेंटर-आईटी क्लस्टर विकसित करने की योजना है. खास बात यह है कि प्रस्तावित क्लस्टर के लिए करीब 810 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है. यहां डाटा सेंटर और आईटी से जुड़ी कंपनियों के आने पर स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. बीडा के क्लस्टर आधारित औद्योगिक विकास प्लान में डाटा सेंटर और आईटी के अलावा केमिकल और डिफेंस सेक्टर के लिए भी अलग-अलग क्लस्टर विकसित…
Mirzapur News: विंध्य पूर्वांचल स्पर्श एक्सप्रेसवे के निर्माण की जद में चुनार तहसील क्षेत्र के 20 गांवों के करीब 2,000 किसान आ रहे हैं. बता दें कि बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने प्रभावित किसानों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का मुआवजा सर्किल रेट से चार गुना दिया जाएगा. यह भी पढ़ें- कानपुर देहात में रिंद नदी पर बनेगा पुल, 135 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहीत, जानें कितना मिलेगा मुआवजा तहसील सभागार में हुई बैठक में बड़ी संख्या में प्रभावित किसान और विभिन्न किसान…

