What's Hot
Author: Readmeloud Editorial Team
The Readmeloud Editorial Team brings together experienced writers, researchers, and subject experts dedicated to delivering accurate, fact-checked, and actionable insights. With 5+ years of collective experience in digital media, we ensure every article is unbiased, up-to-date, and thoroughly researched.
ग्रेटर नोएडा: यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सेमीकंडक्टर उद्योग की बड़ी शुरुआत होने जा रही है. सेक्टर-28 में इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण जल्द शुरू होगा. करीब 48 एकड़ जमीन पर बनने वाली इस इकाई में कंपनी 3,706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. परियोजना के शुरू होने से यीडा क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बनेगी नई हाईटेक टाउनशिप, 521 हेक्टेयर में बसेगा हरनंदीपुरम, दूसरे फेज की जमीन खरीद तेज यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-28 में कंपनी को यूनिट स्थापित करने के लिए 48 एकड़ जमीन आवंटित…
गाजियाबाद में बनेगी नई हाईटेक टाउनशिप, 521 हेक्टेयर में बसेगा हरनंदीपुरम, दूसरे फेज की जमीन खरीद तेज
गाजियाबाद: गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम के बाद करीब दो दशक के लंबे अंतराल के बाद गाजियाबाद में एक बड़ी आवासीय टाउनशिप आकार लेने लगी है. हरनंदीपुरम को अब चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है. पहले फेज के RERA पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब दूसरे फेज को लॉन्च करने की कवायद भी तेज कर दी गई है. दूसरे फेज के लिए चिह्नित 40 हेक्टेयर जमीन में से करीब 30 हेक्टेयर जमीन GDA खरीद चुका है. अब बाकी 10 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदने और उसका लैंडयूज कन्वर्जन कराने की प्रक्रिया तेज की…
नई दिल्ली: हर साल मानसून आते ही जलभराव से जूझने वाले दिल्ली के किराड़ी इलाके के लोगों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली सरकार ने यहां जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 263.45 करोड़ रुपये की लागत से करीब 4.5 किलोमीटर लंबे नए ड्रेन के निर्माण को मंजूरी दी है. मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमेटी (EFC) की बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी दी गई. यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 700 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 6 गांवों में आएगा औद्योगिक विकास, हजारों को…
Saharanpur Industrial Corridor: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है. यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) रामपुर मनिहारान तहसील के छह गांवों में करीब 650 से 700 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रशासन की ओर से भूमि चिह्नित कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी गई है. औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होने के बाद यहां अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का रास्ता साफ होगा. इससे स्थानीय स्तर पर कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार…
पटना/बेतिया: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली एक बड़ी परियोजना को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है. गंडक नदी पर करीब 2,000 करोड़ रुपये की लागत से पुल और सड़क का निर्माण प्रस्तावित है. यह परियोजना बिहार के बेतिया को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और कुशीनगर से सीधे जोड़ेगी. केंद्रीय कैबिनेट से निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना पर काम शुरू होने का रास्ता साफ होगा. यह भी पढ़ें- नवरात्रि में रोज कौन सा मंत्र पढ़ें? 9 दिनों के लिए देवी के अलग-अलग मंत्र यह पुल NH-727AA पर बनाया जाएगा. परियोजना की वित्तीय…
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के हर दिन देवी के अलग-अलग रूप को समर्पित होता है. इस दौरान भक्त व्रत रखने के साथ पूजा, आरती और मंत्र जाप करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि देवी के स्वरूप का ध्यान करके मंत्र का जाप करने से मन एकाग्र होता है और भक्त को आध्यात्मिक शांति मिलती है. अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों में रोज अलग मंत्र का जाप करना चाहते हैं, तो प्रत्येक दिन उस दिन पूजी जाने वाली देवी के नाम से जुड़े मंत्र का जाप कर सकते…
बिहार में किसान आंदोलन का ऐलान, राकेश टिकैत बोले- हक के लिए लड़ेंगे, MSP और कर्ज माफी समेत कई मांगें
बिहार में किसानों की जमीन का मुद्दा अब आंदोलन की तरफ बढ़ रहा है. भारतीय किसान यूनियन यानी BKU नेता राकेश टिकैत ने राज्य में किसान आंदोलन का आह्वान किया है. उनकी मांग है कि सरकारी काम के लिए ली जा रही किसानों की जमीन का उचित मुआवजा दिया जाए और बिहार सिटी डेवलपमेंट एक्ट को वापस लिया जाए. बिहार में प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के लिए कृषि जमीन लिए जाने का किसान विरोध कर रहे हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अपने हक के लिए लड़ना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में किसान आंदोलन अभी कमजोर…
अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लखनऊ के राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर अपनी कला और समर्पण से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के 90 छात्र-छात्राओं ने भव्य दीप प्रज्वलन के जरिए भगवान श्रीराम मंदिर की आकर्षक आकृति उकेरी थी. विद्यार्थियों ने राष्ट्रनायकों अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं के समक्ष दीप सज्जा भी की थी. यह भी पढ़ें- प्रशांत महासागर में तूफानों की तिकड़ी, 5 साल बाद अक्टूबर में एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव विद्यार्थियों की इस कला और निष्ठा से…
पश्चिमी प्रशांत महासागर में इस समय एक साथ तीन तूफान सक्रिय हैं. टाइफून चोई-वान, टाइफून नोलो और ट्रॉपिकल स्टॉर्म कोगुमा अलग-अलग इलाकों में आगे बढ़ रहे हैं. अक्टूबर में एक साथ तीन ट्रॉपिकल सिस्टम का सक्रिय होना करीब पांच साल बाद देखा गया है. इन तीनों तूफानों की वजह से जापान के कुछ समुद्री इलाकों में ऊंची लहरें उठ सकती हैं और समुद्र में हलचल बढ़ सकती है. हालांकि, फिलहाल जापान के मुख्य द्वीपों पर बड़े नुकसान का खतरा नहीं बताया गया है. तीनों तूफान एक-दूसरे से काफी दूर हैं और इनकी ताकत भी अलग-अलग है. चोई-वान जापान के ओगासावारा…
केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता रामदास आठवले पहले भी अभिजीत दीपके को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं. अब उन्होंने कहा है कि सीजेपी को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन नहीं करना चाहिए. अभिजीत दीपके 10 अक्टूबर से दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि सीजेपी के प्रयास करने के बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल…

